फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   rape with Ghaziabad's women, refer to medical college

गाजियाबाद की महिला संग दुष्कर्म, मेडिकल रेफर

Thu, 01 Oct 2020 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
rape with Ghaziabad's women, refer to medical college
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में गाजियाबाद की महिला संग नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला को गाजियाबाद से बहला फुसलाकर अलीगढ़ लाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला को मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद की महिला मजदूरी करती है। इन दिनों उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। इसी दौरान उसकी मुलाकात हाथरस के गांव रतनगढ़ हाल निवासी सुरक्षा विहार बन्ना देवी के एक व्यक्ति से गाजियाबाद में हो गई। इसी दौरान वह महिला को सुरक्षा विहार ले आया।
विज्ञापन

आरोप है कि यहां लाकर उसने महिला को गोलगप्पे खिलाए। इसी दौरान वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह कमरे में ले गया। जहां दुष्कर्म किया गया। बुधवार सुबह होश आने पर महिला जिला अस्पताल पहुंची। आरेाप है कि वहां उसका डॉक्टरी परीक्षण नहीं किया गया। उसने 112 नंबर पर कॉल की। इस सूचना पर पीआरवी वहां पहुंची और महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया। उसके बाद महिला को बेहोशी के कारण उसको जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी धीरेंद्र मोहन के अनुसार इस मामले में मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। बाकी जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, दे रहे धमकी
लोधा क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं और वे पीड़िता को धमकी देते फिर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। महिला ने बताया कि नौ अगस्त को 16 वर्षीय बेटी घास लेने जा रही थी। तभी खेत में गांव के चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी रिपोर्ट थाना लोधा में कराई। बेटी के कोर्ट में 164 के बयान भी हो चुके हैं, जिसमें उसने चार आरोपियों के नाम बताए। मगर पुलिस ने सिर्फ एक आरोपित उमेश को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन फरार हैं। जो उसे धमका रहे हैं। महिला ने सुरक्षा दिलाने की भी मांग की।

बच्चों के झगड़े में मढ़ा दुष्कर्म का आरोप
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के गांव महेशपुर में सात साल की बच्ची संग दुष्कर्म का जो आरोप लगाया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर महिला आयोग तक शिकायत की गई है। इस मामले में पुलिस जांच में बच्चों के झगड़े में विवाद का मामला निकलकर आया है। पुलिस जांच में निकलकर आया है कि दो सगे भाइयों के बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। इस दौरान खेल में विवाद के बाद मारपीट हो गई और दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। झगड़े पर वहीं मौजूद 60 वर्षीय बुजुर्ग ने बच्चों को डपटकर घर भेज दिया। बाद में बच्चों के परिवारों में झगड़ा हो गया था। मामले में जांच में पता चला कि पूर्व में भी इस बच्ची की मां कुछ लोगों पर इसी तरह के आरोप लगा चुकी है। गांव में इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed