फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RangBharni Ekadashi

रंग भरनी एकादशी पर जमकर बरसा गुलाल

Fri, 26 Mar 2021 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
RangBharni Ekadashi
कार्यक्रम में राधा कृष्ण के भेष में नृत्य करते कलाकार। - फोटो : CITY OFFICE
रंगभरनी एकादशी के मौके पर जयगंज स्थित ठाकुर मदन मोहन महाराज मंदिर से बृहस्पतिवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जहां-जहां होकर गुजरी। वहां-वहां जमकर गुलाल उड़ाया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा निकलने से पहले नरवर के आचार्य हरिकांत महाराज ने ठाकुरजी की रंगपाशी की। शहर विधायक संजीव राजा ने चौकी का पूजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में अशोक सक्सेना, सपा जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय, गुड्डा यादव, अहमद सईद सिद्दीकी, अशोक चौधरी ने ठाकुरजी को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सारथी के रूप में आयोजन समिति अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव व संयोजक मनोज यादव रथ पर मौजूद रहे। शोभायात्रा ठाकुर मदन मोहन महाराज मंदिर से प्रारंभ होकर 35 नंबर स्कूल, सासनी गेट चौराहा, आगरा रोड होते हुए गोपाल जी की बगीची पहुंची। बैंडबाजे, नफीरी की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए गुलाल उड़ा रहे थे। गोपालजी की बगीची पर ठाकुरजी की पूजा अर्चना हुई और श्रद्धालुओं को ठंडाई पिलाई गई। शोभायात्रा मार्ग पर हुरियारों की टोलियों ने जमकर गुलाल उड़ाया। कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर व्यवस्थापक सौरभ यादव, सोनू शर्मा, महामंत्री डॉ. रजत सक्सेना, गौरव शर्मा, विनोद चौधरी, कपिल यादव, विकास सक्सेना, उमेश सक्सेना, मुकेश बिहारी, सौरभ यादव, बालकिशन माहेश्वरी, सनी अग्रवाल, किशन वार्ष्णेय, पिंटू राठी, संदीप सक्सेना, अतुल अग्रवाल, राहुल वार्ष्णेय, उमेश चांडक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकियों को देखने के लिए उमड़ा हुजूम
शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, भोले शंकर और काली के स्वरूप की झांकी शामिल थीं। झांकियों में भगवान के स्वरूप डीजे पर डांस करते हुए चल रहे थे। काली के करतब देखने के लिए जगह-जगह लोगों का हुजूम उमड़ा।
2500 किलो से ऊपर उड़ा गुलाल
अलीगढ़। शोभायात्रा में तकरीबन 2500 किलो से ऊपर गुलाल शहर में उड़ाया गया। आकाश यादव, सुमित पाठक, हरपाल यादव, राजेश पाठक, विनोद यादव, अंकित वार्ष्णेय ने बताया कि वह हाथरस से 2100 किलो गुलाल लेकर आए थे। वहीं अन्य मंदिरों का गुलाल अलग था।
महानगर कांग्रेस कमेटी भी हुई शामिल
रंगभरनी एकादशी महोत्सव शोभायात्रा में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परवेज अहमद, महासचिव डॉ. सौरभ द्विवेदी, अभिषेक जैन, चेतन शर्मा, अरविंद शर्मा, अरहम आदि शामिल हुए।
द्वारिकाधीश मंदिर के डोले में खूब मचा हुड़दंग
अलीगढ़। शोभायात्रा में द्वारिकाधीश महाराज मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर और रंगेश्वर महादेव मंदिर के डोले भी शामिल हुए। द्वारिकाधीश मंदिर के डोले में हुरियारों ने जमकर हुड़दंग मचाया। डोले को फूल बंगले से सजाकर लाइटिंग की गई थी। ठाकुरजी को सुंदर पोशाक पहनाकर फूलों से शृंगार किया गया। गुलाल और टेसू के फूलों से होली खेलते हुए यह डोला निकला। डोले के साथ प्रमुख रूप से जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय, विनोद वार्ष्णेय, विष्णु एलआईसी, अंकित वार्ष्णेय, कन्हैया वार्ष्णेय, सौरभ भटनागर, रजत यादव, शिवम वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, रिंकू लाला, ऋषभ वार्ष्णेय, राजा यादव आदि मौजूद रहे।
हरदुआगंज के ब्रज द्वारिकाधीश महाराज मंदिर में भक्तों ने खेली होली
अलीगढ़। रंगभरनी एकादशी के मौके पर हरदुआगंज स्थित ब्रज द्वारिकाधीश महाराज मंदिर में भक्तों ने धूमधाम से होली खेली। शुभारंभ राधाकृष्ण के विग्रह को गुलाल लगाकर किया गया। इस मौके पर प्रधान पुजारी अरुण पांडेय, उमेश कुमार, आकाश, मयंक अग्रवाल, अंकित, मधु अग्रवाल, रमेश चंद, भगवानदास अग्रवाल, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

महिलाओं ने भजन कीर्तन का आयोजन किया
अलीगढ़। विकास नगर स्थित एडीए कालोनी के शिव मंदिर पार्क में बृहस्पतिवार को रंगभरनी एकादशी के मौके पर महिलाओं ने भजन कीर्तन संध्या का आयोजन किया। महिलाओं ने ब्रज के होली के गीत गाकर जमकर धमाल मचाया। इस मौके पर गौरी पाठक, सुलक्षणा पाठक, पल्लवी गुप्ता, पूनम, मंजू सिंह, सुमन शर्मा, मालती, निशा, संतोष तोमर, रीता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

 लट्ठमार होली खेलते हुरियारे।

लट्ठमार होली खेलते हुरियारे।- फोटो : CITY OFFICE

रंगभरनी एकादशी पर जयगंज में गुलाल की होली खेलते लोग ।

रंगभरनी एकादशी पर जयगंज में गुलाल की होली खेलते लोग ।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed