फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramputa election on the lines of Auta

Aligarh News: रम्पुटा का चुनाव होगा औटा की तर्ज , जुलाई में तय हुआ इलेक्शन

Mon, 01 May 2023 01:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 May 2023 01:58 AM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ अलीगढ़ का चुनाव डॉ. बीआर आंबेडकर शिक्षक संघ आगरा के संविधान की तर्ज पर जुलाई में चुनाव होगा।

विज्ञापन
Ramputa election on the lines of Auta
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) अलीगढ़ का चुनाव डॉ. बीआर आंबेडकर शिक्षक संघ (औटा) आगरा के संविधान की तर्ज पर जुलाई में चुनाव होगा। यह निर्णय रविवार को डीएस कॉलेज के सभागार में कासगंज, एटा, हाथरस, अलीगढ़ के अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों की मौजूदगी में लिया गया। शिक्षक संघ चुनाव को लेकर मंथन किया गया। चुनाव कराने पर सहमति बनी।

विज्ञापन


शिक्षकों ने एकमत से जल्द चुनाव कराने का सुझाव दिया गया। चुनाव संचालन समिति का गठन औटा के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें डॉ. रक्षपाल सिंह, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. मुकेश भारद्वाज, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. पद्मा शर्मा, डॉ. एके गौतम, डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. पंकज वार्ष्णेय, डॉ. सुषमा यादव, डॉ. अतीत श्रीवास्तव, डॉ. साहब सिंह शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


यह समिति फुफक्टा की देखरेख में चुनाव कराएगी। चुनाव आयोजन स्थल के लिए कॉलेज इकाइयों से प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे, जिन पर कॉलेज के प्राचार्य और प्रबंध समिति की सहमति होनी चाहिए। औटा के पूर्व अध्यक्ष, डीएस कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज ने कहा कि चुनाव डीएस कॉलेज में कराया जा सकता है। हम इसके लिए वह तैयार हैं। चुनाव आयोजन पर होने वाले खर्च की व्यवस्था नामांकन शुल्क व डेलिगेशन फीस से की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पीसी बगला महाविद्यालय हाथरस से डॉ. राजेश कुमार, डॉ. साहब सिंह, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़ से डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. संजीव बंसल, डॉ. नीरू वार्ष्णेय, एसआरडी गर्ल्स कॉलेज से डॉ. सुषमा यादव, डॉ. मंजू वर्मा, डॉ. नगमा यास्मीन, सरस्वती डिग्री कॉलेज से डॉ. वेद प्रकाश, एटा से राम अवध यादव, डॉ. राम सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र यादव, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. रुचिन वर्मा, डॉ. विशाल यादव, डॉ. हृदेश कुमार, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. नीलम श्रीवास्तव, डॉ. योगेश चौधरी, डॉ. अमर सिंह, डॉ. पूजा, डॉ. अजय, डॉ. शुभनेश गोयल, डॉ. पीके जैन, डॉ. सरोज कुमार, डॉ. राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed