फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramleela

राम की मोहनी सूरत देख निहाल हुई जनकपुरी

Fri, 23 Sep 2022 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:58 AM IST
सार

जनकपुरी में प्रभु श्रीराम का पुष्प वाटिका में सीता जी से मिलन की लीला देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। रामलीला में ताड़का वध, अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन भी हुआ।गुरु विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण के साथ जनकपुरी पहुंचते हैं। आज निकलेगी भव्य राम बरात रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल एवं अन्नू बीडी ने बताया कि शहर में परंपरागत तरीके से भव्य राम बरात निकाली जाएगी।

विज्ञापन
Ramleela
श्रीरामलीला में धनुष तोड़ते श्रीराम। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

अचल ताल स्थित श्री रामलीला गोशाला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में बारिश ने बृहस्पतिवार को थोड़ा व्यवधान जरूर डाला, मगर लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ। जनकपुरी में प्रभु श्रीराम का पुष्प वाटिका में सीता जी से मिलन की लीला देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। रामलीला में ताड़का वध, अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन भी हुआ।
विज्ञापन

गुरु विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण के साथ जनकपुरी पहुंचते हैं। प्रभु श्रीराम की मोहनी सूरत देखकर पूरी जनकपुरी निहाल हो उठी। माता जानकी की सखियां प्रभु श्रीराम को निहारने लगती हैं। पूरी जनक नगरी खुशी से झूम उठती है। उधर, राजा जनक स्वयंवर की तैयारी में जुटे हुए हैं। लंकापति रावण भी वहां पहुंचा तभी आकाशवाणी हुई जिसे सुनकर रावण वहां से चला गया। इसके बाद प्रभु राम ने धनुष को तोड़ा। तभी भगवान परशुराम आ गए। लक्ष्मण और परशुराम के संवाद को देख दर्शक भाव-विभोर हो उठे। माता सीता ने भगवान राम के गले में वरमाला पहनाई तो वहां जयश्री राम के नारे गूंजने लगे।
विज्ञापन

आज निकलेगी भव्य राम बरात
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल एवं अन्नू बीडी ने बताया कि शहर में परंपरागत तरीके से भव्य राम बरात निकाली जाएगी। आकर्षक झांकियों के अलावा बैंडबाजे आकर्षण का केंद्र बिंदु बनेंगे। इस मौके पर सचिव अरविंद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी गुंजित वार्ष्णेय, सह संयोजक ऋषभ गर्ग, विक्रांत गर्ग, संयम पाराशर, आकाश अग्रवाल, अर्जुन गोविल, अतुल कुलश्रेष्ठ ,शैलेंद्र अग्रवाल, यश पाराशर, शुभम अग्रवाल, विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से नगला तिकोना में नहीं हुआ रामलीला मंचन
नगला तिकोना, चंदनिया स्थित आदर्श रामलीला का भारी बारिश होने और मैदान में पानी भर जाने से रामलीला का मंचन नहीं हो सका। इसके लिए आयोजकों ने नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है। आयोजकों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही से यह आयोजन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed