{"_id":"5e124b848ebc3e87a3595892","slug":"ramghat-road-market-will-close-on-tuesday-aligarh-news-ali2232691129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को रामघाट रोड बाजार बंद रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को रामघाट रोड बाजार बंद रहेगा
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह नेे रविवार को जनपद के सभी बाजारों का बंदी दिवस घोषित किया। नये साल के दूसरे सप्ताह से ही यह नियम लागू किया जाएगा। आदेशों की अवहेलना करने वाले प्रतिष्ठान संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मंगलवार को शहर का मुख्य बाजार रामघाट रोड, अचलताल, दुबे का पड़ाव, समद रोड, अब्दुल कॉलेज से आगे सेंटर प्वाइंट तक, रेलवे रोड, आगरा रोड (नगर सीमा), जयगंज, एटा जीटी रोड (नगर सीमा), नौरंगाबाद, खैर रोड (नगर सीमा), जेल रोड, महावीर गंज, फूल चौराहा से मदार गेट, बड़ा बाजार, रसलगंज, कनवरी गंज, मालगोदाम से कठपुला तक एवं ऊपरकोट की समस्त दुकानें, बारहद्वारी से रघुवीर पुरी तक बाजार बंद रहेगा। शुक्रवार को शाहजमाल, शमशाद मार्केट, तस्वीर महल चौराहा से जमालपुर, अनूपशहर रोड (नगर सीमा), मेडिकल रोड, अमीर निशा, दोधपुर, सराय रहमान, अब्दुल कालेज इलाके की दुकानें, वाणिज्यक प्रतिष्ठान और रविवार को टीकाराम कालेज, अचल ताल, डीएस कालेज से एचवी जीटी रोड स्थित सभी स्टेशनरी और कंप्यूटर की दुकानें बंद रहेंगी। बुधवार को शाहकमाल रोड मार्केट एवं गांधी मार्केट स्थित ऑटो पार्टस विक्रेता एवं ऑटो वाहन मरंमत की सभी दुकानें बंद रहेंगी।
इधर, जनपद के नगर पालिका क्षेत्र खैर में फोटो स्टेट की दुकानों को छोड़ अन्य सभी प्रतिष्ठान बुधवार को बंद रहेंगे। गुरुवार को अतरौली में बंदी दिवस रहेगा। टाउन एरिया विजयगढ़, जलाली में बुधवार, हरदुआगंज, बेसवां में गुरुवार, इगलास में शुक्रवार, जट्टारी में शनिवार, छर्रा में रविवार, गभाना, चंडौस और कौडियागंज में गुरुवार, पिसावा, टप्पल, गंगीरी, अकराबाद में शुक्रवार, कासिमपुर में शनिवार को बाजार बंदी दिवस लागू होगा।