फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rama's army rejoices over the killing of Meghnad and Kumbhakaran

मेघनाद और कुंभकरण के वध से राम की सेना में खुशी

Thu, 06 Oct 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:45 AM IST
सार

आदर्श रामलीला कमेटी नगला तिकोना के तत्वावधान में चल रही रामलीला में मेघनाद और कुंभकर्ण के वध की लीला हुई।लक्ष्मण उसके अंगों को रावण के महलों में फेंक देते हैं और शीश रामा दल में ले आते हैं।सुलोचना श्रीराम के पास जाकर अपने पति के शीश को वापस मांगती है।

विज्ञापन
Rama's army rejoices over the killing of Meghnad and Kumbhakaran
नगला तिकोना आदर्श रामलीला महोत्सव में मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़।
विज्ञापन

आदर्श रामलीला कमेटी नगला तिकोना के तत्वावधान में चल रही रामलीला में मेघनाद और कुंभकर्ण के वध की लीला हुई। कलाकारों ने शानदार अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया। राम और रावण की सेना में भीषण युद्ध हुआ। रावण की सेना के तमाम महारथी मारे जा चुके हैं।
लक्ष्मण के मूर्छा से उठने के बाद भगवान राम की सेना में खुशी की लहर दौड़ गई। लंका में इसकी सूचना फैली तो मेघनाद पिता रावण से युद्ध में जाने के लिए कहता है। मेघनाद, श्रीराम सेना पर विजय प्राप्त करने के लिए शत्रु नाशक यज्ञ करता है। लक्ष्मण यज्ञ पूर्ण होने से पहले ही मेघनाद को युद्ध के लिए ललकारते हैं। युद्ध में मेघनाद मारा जाता है।
विज्ञापन

लक्ष्मण उसके अंगों को रावण के महलों में फेंक देते हैं और शीश रामा दल में ले आते हैं। मेघनाद की पत्नी सुलोचना अपने पति की मृत्यु से दुखी होकर सती होना चाहती हैं। सुलोचना श्रीराम के पास जाकर अपने पति के शीश को वापस मांगती है। कुंभकरण भी युद्ध में राम के हाथों मारा जाता है। आयोजन में अध्यक्ष हरी सिंह लोधी, विष्णु कुमार, इंद्रपाल वर्मा, राजवीर सिंह, मानेश कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed