फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rally of skating players will come out

बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: स्केटिंग खिलाड़ियों की निकलेगी रैली, जगेगा बुजुर्गों के प्रति सम्मान

Thu, 15 Jun 2023 12:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 15 Jun 2023 12:35 AM IST
सार

स्केटिंग खिलाड़ियों की रैली छोटे-छोटे बच्चों में उनके बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने के लिए है। इस तरह की रैली आयोजित की गयी है। उम्मीद है इससे बुजुर्गों के प्रति दुर्भावना में भी कमी आएगी।

विज्ञापन
Rally of skating players will come out
उड़ान सोसायटी व सेवा भारती द्वारा पत्रकार वार्ता को संबोधित करते ज्ञानेंद्र मिश्रा गौरव सिंघल व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल की स्केटिंग एकेडमी के खिलाड़ी एवं जिले की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था उड़ान सोसायटी, सेवा भारती महानगर द्वारा 15 जून को प्रातः 8 बजे  विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर स्केटिंग खिलाड़ियों की एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली घंटाघर से  शुरू होकर लाल डिग्गी, मैरिस रोड चौराहा, सेंटर प्वाइंट, स्टेट बैंक से होते हुए जवाहर भवन पर करीब 10 बजे समाप्त होगी।

विज्ञापन


बुधवार को जागरूकता रैली के संबंध में दुबे के पड़ाव स्थित वृंदावन होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में उड़ान सोसायटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया की यह रैली छोटे-छोटे बच्चों में उनके बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने के लिए है। इस तरह की रैली आयोजित की गयी है। उम्मीद है इससे बुजुर्गों के प्रति दुर्भावना में भी कमी आएगी। स्केटिंग कोच श्रेष्ठा गौड़ ने बताया कि देश में 11 करोड़ से अधिक बुजुर्ग, जिसमें से 71 प्रतिशत बुजुर्गों के साथ उनके करीबी और घर के लोगों के द्वारा ही दुर्व्यवहार किया जाता है। इसलिए हमने इस मुद्दे को स्केटिंग रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए चुना है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगे भी इस प्रकार के सामाजिक मुद्दों पर स्कूल एवं स्केटिंग एकेडमी के बच्चे लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। इस रैली में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुके स्केटिंग खिलाड़ी आदित्य भारद्वाज के साथ ही एकेडमी के लगभग 40 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। सेवा भारती महानगर के जिलाध्यक्ष  गौरव सिंघल ने इस अवसर पर बताया समाज में बुजुर्गों के प्रति उनके बच्चों का व्यवहार अनुचित होता जा रहा है। मृत्यु के उपरांत बुजुर्गों की पूजा और जीवित अवस्था पर उनके साथ दुर्व्यवहार गिरते हुए जीवन मूल्यों का प्रतीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से महामंत्री अमरीश पाठक, सेवा वृत्ति ओम प्रकाश, मंत्री उपेंद्र सिंघल, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, मात्र मंडल अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल, मंत्री अनुपमा अग्रवाल, मृदुल सिंघल, जितेंद्र भारद्वाज, शुभम सिंह, शिल्पी भारद्वाज आदि कार्यकारिणी के लोग उपस्थित रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed