फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rally in AMU to protest against citizenship amendment bill in Aligarh internet services closed

नागरिकता कानून को लेकर यूपी में भी तनाव, अलीगढ़ में जिला प्रशासन ने प्रदर्शन पर लगाई रोक

Fri, 13 Dec 2019 08:29 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 13 Dec 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Rally in AMU to protest against citizenship amendment bill in Aligarh internet services closed
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध तनाव देखा जा रहा है। अलीगढ़ और सहारनपुर जिले में तनाव की स्थिति को देखते हुए चप्पे- चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया है। दोनों जिलों में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। वहीं अलीगढ़ जिला प्रशासन ने सार्वजनिक तौर पर किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध और जुमे को लेकर पुलिस-प्रशासनिक स्तर से खासी सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन के स्तर से जिले में देर रात तत्काल प्रभाव से शुक्रवार शाम 5 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


देर रात यह आदेश जिलाधिकारी स्तर से जारी होते ही आधी रात को इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों के संदेश भी मोबाइल पर आने लगे। एडीएम सिटी ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकता बिल के विरोध में एएमयू में रैली आज
बिल के विरोध में ही एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष मो. सलमान इम्तियाज ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कैंपस से डीएम कार्यालय तक विशाल जुलूस निकालने की घोषणा की है। अधिक से अधिक लोगों से साथ आने का आह्वान किया है। 

उन्होंने कहा कि एएमयू के छात्र संगठन ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एएमयू से डीएम ऑफिस तक शांतिपूर्ण रैली निकालने का फैसला किया है। जुमे की नमाज केवल जामा मस्जिद में होगी। इसके बाद डीएम को राष्ट्रपति और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित एक ज्ञापन दिया जाएगा।

मकसद संसद द्वारा पारित नागरिकता संशोधन बिल 2019 का पूर्ण रूप से बहिष्कार करना और इसकी समाप्ति के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग है। उन्होंने दावा किया कि इस रैली में सभी 32 हजार छात्र भाग लेंगे। अमुटा, नान टीचिंग सहित सभी का इसमें शामिल होने के लिए आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अलीगढ़ को नया जीवन देने का प्रयास है। 

उधर, सहारनपुर जनपद में भी इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है तनाव की स्थिति को देखते हुए चप्पे- चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से गुरुवार को मदरसों के एक नामजद सहित करीब 250 छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। यह कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि इन छात्रों ने बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन कर हाईवे जाम किया था।

एएमयू की ओर जाने वाले रास्ते आज रहेंगे बंद
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की ओर जाने वाले रास्तों पर शुक्रवार को आवाजाही बंद रखी गई है। यातायात पुलिस की ओर से रात 1:15 बजे जारी एडवाइजरी के अनुसार, एएमयू परिसर के जामा मस्जिद से निकलने वाले विरोध मार्च में लगभग दस हजार छात्र शामिल होंगे। 

एहतियातन सुबह आठ बजे से विरोध मार्च की समाप्ति तक दोदपुर चौराहे से एएमयू सर्किल की तरफ जाने वाला रास्ता सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। इसी तरह कलेक्ट्रेट तिराहे से एएमयू सर्किल की तरफ का रास्ता भी बंद कर दिया जाएगा। लाल डिग्गी तिराहा से एएमयू सर्किल की तरफ भी किसी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed