फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rally against murder of Bajrang Dal worker in Karnataka

अलीगढ़ : कर्नाटक में बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में निकाली भगवा आक्रोश रैली

Thu, 24 Feb 2022 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rally against murder of Bajrang Dal worker in Karnataka
कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में रैली निकालते बजरंगदल के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के विरोध में बजरंग बल द्वारा भगवा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। बजरंग बल के कार्यकर्ताओं ने हर्षा के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो के नारे लगाए। नेताओं ने तुष्टीकरण की नीति का विरोध किया।
विज्ञापन

बजरंग बल के संयोजक गौरव शर्मा के नेतृत्व में भगवा आक्रोश रैली का आयोजन डीएस कॉलेज गेट से हुआ। दुबे का पड़ाव, आगरा रोड, मदारगेट चौराहा, अचल रोड होते हुए बजरंगी रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। गौरव शर्मा ने कहा कि जिहादी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। हिंदू समाज हर्षा की तरह होनहार बेटों को खोने को तैयार नहीं है। तुष्टीकरण की नीति के कारण कट्टरपंथियों का दिमाग खराब हो गया है, जिन्हें दुरुस्त करना होगा। इस अवसर पर अशोक चौधरी, शेखर शर्मा, अमित भारद्वाज, रीतेश वर्मा, अजय सिंह, राहुल देव, शैलेंद्र अग्रवाल, अजय गुप्ता, अमन शर्मा, आशु सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

छह महीने से भंग बजरंग दल, काम कर रहा बजरंग बल
बजरंग दल कार्यकारिणी करीब छह महीने से भंग है। पूर्व संयोजक गौरव शर्मा ने बजरंग दल के समानांतरण बजरंग बल नाम से संगठन बना लिया है। इसका पंजीयन भी करा लिया गया है। गौरव शर्मा का कहना है कि अभी संगठन का स्वरूप तय नहीं है और न ही दायित्वों का वितरण हुआ है। गौरव शर्मा कहते हैं कि उन्हें ठीक-ठीक जानकारी नहीं है कि बजरंग दल कार्यकारिणी क्यों भंग है। संगठन के शीर्ष पदाधिकारी ही इस संबंध में सही जानकारी दे सकते हैं। बजरंग बल हिंदू हित के काम के लिए गठित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed