{"_id":"611eb0958ebc3e79c006aa33","slug":"rakshabandhan-city-office-news-ali2710756199","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन : रविवार को दो शुभ संयोग में बांधें राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन : रविवार को दो शुभ संयोग में बांधें राखी
भाइयों के लिए राखियां खरीदतीं महिलाएं।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को पड़ रहा है। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों को पूरे दिन में दो शुभ संयोग मिल रहे हैं। पहले संयोग में सुबह छह बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चर, लाभ, अमृत के तीन चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे, जबकि दूसरे संयोग में शाम 4.50 बजे से 6.20 बजे तक भी शुभ चौघड़िया मुहूर्त मिलेगा। दोनों ही संयोग में राखी बांधना सर्वोत्तम समय होगा।
विज्ञापन
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन को राखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। सुबह 6 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक राखी बांधने का समय सबसे अच्छा रहेगा। शाम को 04.50 से 06.20 बजे तक चौघड़िया में भी माताएं और बहनें राखी बांध सकती हैं। हिंदु परंपरा के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा-सूत्र या राखी बांधती हैं। वे भाइयों के दीर्घायु, समृद्धि की कामना करती हैं। जबकि भाई अपनी बहनों को उपहार और उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं। उन्होंने बताया कि मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण के हाथ में चोट लगने के बाद द्रौपदी ने अपनी साड़ी से कपड़ा बांधा था। इस पर भगवान श्रीकृष्ण ने हमेशा उनकी रक्षा करने का वचन दिया था। इसी प्रकार अन्य प्रसंगों का जिक्र शास्त्रों में मिलता है। इस त्योहार को राखी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।