फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rakesh Tikait said- Hindu-Muslim and Jinnah are the guests of UP government for two and a half months

यूपी चुनाव : राकेश टिकैत का तंज- हिंदू-मुस्लिम व जिन्ना ढाई माह तक यूपी सरकार के मेहमान

Mon, 24 Jan 2022 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, इगलास (अलीगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, इगलास (अलीगढ़) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Jan 2022 02:23 AM IST
सार

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों ने 13 माह दिल्ली सीमा पर ली ट्रेनिंग, उन्हें पता है किसे वोट देना है।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said- Hindu-Muslim and Jinnah are the guests of UP government for two and a half months
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम व जिन्ना ढाई माह तक यूपी प्रवास पर सरकार के मेहमान हैं। ढाई माह तक भाजपा सरकार इन्हीं पर बात करेगी। किसानों ने 13 माह तक दिल्ली की सीमा पर ट्रेनिंग ली है। आधे दाम पर किसानों ने फसल बेची है। इसके बाद किसानों को यह बताने की जरूरत नहीं है किसे वोट देना है।

विज्ञापन


रविवार को हाथरस रोड स्थित जेके फार्म हाउस पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा की पौत्री के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता प्रवचन देंगे। सरकारी स्टेज से प्रवचन देंगे। जनता को उनके प्रवचन से बचना है। 31 जनवरी को किसानों का विरोध प्रदर्शन होगा। 
विज्ञापन


अभी तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। किसानों को न्याय देने के लिए केंद्र सरकार अजय मिश्र टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर गिरफ्तार करे। एक सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश में सरकार किसकी बनेगी यह तो नहीं पता किंतु इतना तय है कि जनता इनको (भाजपा को) वोट नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed