फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rajasthan future CM Bhajan Lal has connections with Aligarh

Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के होने वाले सीएम भजन लाल का है अलीगढ़ से है नाता, ये निभाई थी जिम्मेदारी

Wed, 13 Dec 2023 04:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 13 Dec 2023 04:27 AM IST
सार

राजस्थान के नए सीएम भजन लाल शर्मा  वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में अलीगढ़ शहर सीट पर चुनाव प्रचार टोली का हिस्सा रहे और तीन दिन गलियों में घूमकर प्रचार किया। एक दिन तो वे भाजपा चुनाव कार्यालय पर ही रुके थे। एक दिन भाजपा कार्यकर्ता मानव महाजन के घर रुके थे।

विज्ञापन
Rajasthan future CM Bhajan Lal has connections with Aligarh
राजस्थान के नए सीएम भजन लाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा नेतृत्व द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री के तौर पर भजनलाल शर्मा का नाम तय किया है। भजनलाल शर्मा अलीगढ़ के भाजपाइयों के लिए नया नाम नहीं है। भजनलाल संगठन के पुराने व्यक्ति हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में वे शहर सीट पर चुनाव प्रचार टोली का हिस्सा रहे और तीन दिन गलियों में घूमकर प्रचार किया।

विज्ञापन


इस विषय में उस समय के चुनाव में सक्रिय रहे भाजपा के पुराने कार्यकर्ता संजय टाइल्स बताते हैं कि वर्ष 2012 का चुनाव आशुतोष वार्ष्णेय पार्टी प्रत्याशी के तौर पर लड़ रहे थे। पार्टी नेतृत्व ने राजस्थान से तमाम नेताओं की यहां ड्यूटी प्रचार के लिए लगाई थी। 
विज्ञापन


इस क्रम में तीन दिन के लिए बतौर जिलाध्यक्ष भजनलाल शर्मा यहां भेजे गए हैं। एक दिन तो वे भाजपा चुनाव कार्यालय पर ही रुके थे। एक दिन भाजपा कार्यकर्ता मानव महाजन के घर रुके थे। इस दौरान उन्होंने शहर के ब्राह्मण इलाकों में भ्रमण कर और छोटी छोटी नुक्कड़ सभाएं कर पार्टी का प्रचार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed