फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rajasthan BJP chief Satish Poonia says I have taken a resolution that until we uproot Congress party in Rajasthan in 2023 I will not wear mala and safa and not have dinner

यूपी चुनाव: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष बोले-2023 में कांग्रेस सरकार उखाड़ फेंकने के बाद ही साफा और माला पहनूंगा, रात्रि भोजन भी नहीं करूंगा

Fri, 04 Feb 2022 11:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Feb 2022 11:46 AM IST
सार

सतीश पूनिया ने कहा कि मैंने संकल्प लिया है कि जब तक हम 2023 में राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार को उखाड़ नहीं फेंकते हैं और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार नहीं बनाते हैं, तब तक मैं माला और साफा नहीं पहनूंगा और रात का खाना नहीं खाऊंगा।

विज्ञापन
Rajasthan BJP chief Satish Poonia says I have taken a resolution that until we uproot Congress party in Rajasthan in 2023 I will not wear mala and safa and not have dinner
सतीश पूनिया, राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सपा शासन काल में यूपी को लूटकर अपना घर भर लिया। भाजपा सरकार घर-घर टोंटी लगाती है। अखिलेश यादव टोंटी चोरी का काम करते हैं। उन्होंने भाजपा के पक्ष मतदान की अपील करते हुए कहा कि 10 मार्च को जब सूरज उगेगा तो कमल खिलेगा। 
विज्ञापन


गोंडा के  लगसमा इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित भाजपा के प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि यह राम की धरती है, इसलिए यहां पर आए हैं। मुलायम सिंह की सरकार में कारसेवकों पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें उनका एक साथी शहीद हुआ था। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण का वादा पूरा किया है। कभी सोचा नहीं था कि राम मंदिर बन सकेगा। उन्होंने कहा कि मोदी और शाह की जोड़ी ने कश्मीर में शहादतों को रोक दिया है। लाल चौक पर अब भारत का झंडा लहराने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि जब यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो उसने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू कराया। 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में अपराध चरम पर है, लेकिन प्रियंका गांधी वहां की कानून व्यवस्था पर नहीं बोलती हैं। उत्तर प्रदेश में पर्यटन के लिए आ जाती हैं। योगी के शासन में कानून का राज स्थापित हुआ। उनके डंडे और शासन के कारण ही यूपी में बहन बेटियां सुरक्षित हैं। 

सतीश पूनिया ने कहा कि मैंने संकल्प लिया है कि जब तक हम 2023 में राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार को उखाड़ नहीं फेंकते हैं और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार नहीं बनाते हैं, तब तक मैं माला और साफा नहीं पहनूंगा और रात का खाना नहीं खाऊंगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed