{"_id":"6a310e4a91ef096883066e3f","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-results-declared-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: बी.काॅम-बीबीए, एमएससी का निकला रिजल्ट, अन्य परीक्षा परिणाम देखें यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: बी.काॅम-बीबीए, एमएससी का निकला रिजल्ट, अन्य परीक्षा परिणाम देखें यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर
Tue, 16 Jun 2026 02:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:20 PM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के रिजल्ट लगातार जारी हो रहे हैं। बी.कॉम वोकेशनल सेमेस्टर चतुर्थ, बीबीए सेमेस्टर-द्वितीय (बैक पेपर) के परिणाम भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने जून 2026 सत्र के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। यह घोषणा विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बी.कॉम वोकेशनल सेमेस्टर चतुर्थ, बीबीए सेमेस्टर-द्वितीय (बैक पेपर) के परिणाम भी जारी किए गए हैं। एलएलएम सेमेस्टर-चतुर्थ के विद्यार्थियों के लिए भी परिणाम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
एमएससी (कृषि) के कई पाठ्यक्रमों के परिणाम भी घोषित हुए हैं। इनमें एग्रोनॉमी सेमेस्टर-चतुर्थ के परिणाम शामिल हैं। जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग सेमेस्टर-चतुर्थ के परिणाम भी जारी हुए हैं। हॉर्टिकल्चर सेमेस्टर-चतुर्थ के नतीजे भी उपलब्ध हैं। एमएससी (कृषि) हॉर्टिकल्चर सेमेस्टर द्वितीय (बैक पेपर) के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। प्लांट पैथोलॉजी सेमेस्टर चतुर्थ के परिणाम भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन