{"_id":"695a84b1fe1b0df35901e2d1","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-recruitment-process-for-66-posts-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: 66 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 11 जनवरी तक मांगी आपत्ति, यह हैं पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: 66 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 11 जनवरी तक मांगी आपत्ति, यह हैं पद
Mon, 05 Jan 2026 03:48 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 05 Jan 2026 03:48 AM IST
सार
कुलपति के आदेश के क्रम में गठित समिति द्वारा तैयार किए गए आरक्षण पर आपत्ति मांगी गई है। अगर आरक्षण पर किसी को कोई आपत्ति हो तो वह 11 जनवरी तक रजिस्टर्ड डाक और हार्ड कॉपी में विवि के कुलसचिव कार्यालय में दे सकता है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्याल अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में शिक्षक के 66 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 11 जनवरी तक आपत्ति मांगी है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद विज्ञापन जारी होगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में 43 प्रोफेसर, 86 एसोसिएट प्रोफेसर और 172 असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती होनी है। शासन ने शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए 66 पदों पर सीधी भर्ती की अनुमति प्रदान की है। इनमें 22 प्रोफेसर, 22 एसोसिएट प्रोफेसर और 22 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि कुलपति के आदेश के क्रम में गठित समिति द्वारा तैयार किए गए आरक्षण पर आपत्ति मांगी गई है। अगर आरक्षण पर किसी को कोई आपत्ति हो तो वह 11 जनवरी तक रजिस्टर्ड डाक और हार्ड कॉपी में विवि के कुलसचिव कार्यालय में दे सकता है। इसके बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पहले आपत्ति का निस्तारण होगा, उसके बाद विज्ञापन जारी होगा।
विज्ञापन