{"_id":"6ad64b0264b1c2fb910cdd21","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-phd-entrance-exam-admit-card-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 24 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 24 अक्तूबर को
Mon, 19 Oct 2026 10:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:23 PM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा 24 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल rmpssuadm.samarth.edu.in पर लॉग इन कर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 24 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थी परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र पर दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र सहित सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें।
विज्ञापन
परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर अभ्यर्थी samarth@rmpssu.ac.in पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन