फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University first time campus exam

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: पहली बार परिसर में हुई परीक्षा, वीसी ने परखीं व्यवस्थाएं

Sat, 06 Dec 2025 05:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 05:03 PM IST
सार

कुलपति ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक दिन है। अपने परिसर में परीक्षा आयोजित करना हमारी स्वायत्तता और गुणवत्ता की दिशा में बड़ा कदम है।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University first time campus exam
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते वीसी एनबी सिंह - फोटो : विवि

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने पहली बार अपने परिसर में स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन किया। इससे पहले यह परीक्षाएं धर्म समाज महाविद्यालय में होती रहीं थीं।

विज्ञापन


5 दिसंबर को दो पालियों में परीक्षाएं संपन्न हुईं। प्रथम पाली में एलएलएम तृतीय सेमेस्टर और द्वितीय पाली में एम.कॉम, एमए हिंदी तथा एमए इंग्लिश तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा हुई। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही। कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने स्वयं परीक्षा केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं, सुरक्षा, सीसीटीवी से निगरानी, प्रश्नपत्र वितरण और बैठने की व्यवस्थाएं देखीं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक दिन है। अपने परिसर में परीक्षा आयोजित करना हमारी स्वायत्तता और गुणवत्ता की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी सभी परीक्षाएं परिसर में ही होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed