फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University Convocation Rehearsal

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह 15 अक्तूबर को, दो दिन होगी रिहर्सल

Sun, 12 Oct 2025 01:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 01:50 PM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में दूसरा दीक्षांत समारोह 15 अक्तूबर को होगा। दीक्षांत समोराह में 47 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। नेहा को कुलाधिपति पदक प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University Convocation Rehearsal
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के रिहर्सल में जो पदक विजेता नहीं आएंगे, उनके समारोह में शामिल होने पर पाबंदी रहेगी। विवि का दूसरा दीक्षांत समारोह 15 अक्तूबर को होगा। इसके लिए शीला गौतम सेंटर फॉर लर्निंग सभागार में आज और कल रिहर्सल होगा।

विज्ञापन


दीक्षांत समोराह में 47 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। नेहा को कुलाधिपति पदक प्रदान किया जाएगा। मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत होंगे। अध्यक्षता कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।
विज्ञापन


विवि के कुलसचिव वीके सिंह ने बताया कि 12 व 13 अक्तूबर को विवि परिसर स्थित शीला गौतम सेंटर फॉर लर्निंग सभागार में समारोह के लिए रिहर्सल होगा। उन्होंने कहा कि अगर रिहर्सल में पदक प्राप्तकर्ता उपस्थित नहीं होंगे, तो 15 अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होने पर रोक रहेगी। उधर, विवि परिसर में समारोह की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। सत्र 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत तीन हजार एससी-एसटी के विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना से वंचित रह गए थे। विवि के कुलसचिव वीके सिंह ने बताया कि महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए है कि अपने यहां पोर्टल शुरू कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed