फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University academic calendar released

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: महाविद्यालयों में 26 जुलाई से होगी पढ़ाई, शैक्षिक कैलेंडर जारी

Thu, 10 Jul 2025 01:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 10 Jul 2025 01:13 PM IST
सार

आरएमपीयू ने खेलकूद का भी वार्षिक कैलेंडर घोषित कर दिया है। क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, मुक्केबाजी, बास्केटबॉल, जूडो, बैडमिंटन सहित 50 खेल आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University academic calendar released
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध मंडल के महाविद्यालयों में 26 जुलाई से पढ़ाई शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। 24 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होगी। 30 दिन तक ग्रीष्मावकाश और 15 दिन तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


विवि के कुलसचिव वीके सिंह ने बताया कि 1 नवंबर तक सेमेस्टर का 90 दिवस का शिक्षण कार्य पूरा होगा। सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 नवंबर तक पूर्ण होंगी। सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 नवंबर से 12 दिसंबर तक होंगी। इसके बाद 15 दिन का शीतावकाश होगा। 5 जनवरी 2026 को परीक्षा परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन


तृतीय और पंचम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य 21 जुलाई से शुरू होगा। द्वितीय, चतुर्थ, षष्टम और अष्टम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य 5 जनवरी से शुरू होगा। वार्षिक प्रणाली के तहत प्रथम सेमेस्टर व वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों की पढ़ाई 26 जुलाई से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलकूद का वार्षिक कैलेंडर घोषित
आरएमपीयू ने खेलकूद का वार्षिक कैलेंडर घोषित कर दिया है। विवि के कुलसचिव वीके सिंह ने बताया कि क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, मुक्केबाजी, बास्केटबॉल, जूडो, बैडमिंटन सहित 50 खेल आयोजित किए जाएंगे। अगस्त से खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगी। एटा, कासगंज, हाथरस और अलीगढ़ के महाविद्यालयों में अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed