{"_id":"69fc84b3e3d2cc6a130eb8c7","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-academic-calendar-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: नए सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर जारी, 31 जुलाई तक होंगे एडमिशन, अगले साल 20 अप्रैल को होंगे पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: नए सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर जारी, 31 जुलाई तक होंगे एडमिशन, अगले साल 20 अप्रैल को होंगे पेपर
Thu, 07 May 2026 05:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 07 May 2026 05:57 PM IST
सार
यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 तक होगी। एक से चार अगस्त तक परिचय कार्यक्रम होगा। पांच अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। शिक्षण कार्य पांच नवंबर 2026 तक चलेगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने नए सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। विवि से संबद्ध अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस के महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया से लेकर परीक्षाओं तक की समय-सारिणी तय कर दी गई है। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 तक होगी।
विज्ञापन
विवि के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एक से चार अगस्त तक परिचय कार्यक्रम होगा। पांच अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। शिक्षण कार्य पांच नवंबर 2026 तक चलेगा। प्रायोगिक परीक्षाएं 10 नवंबर तक पूर्ण होंगी। 10 नवंबर से 20 दिसंबर तक सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। 21 दिसंबर से छह जनवरी तक शीतावकाश रहेगा।
विज्ञापन
छह जनवरी 2027 तक परिणाम घोषित होंगे। तृतीय व पंचम सेमेस्टर की कक्षाएं 21 जुलाई 2026 से शुरू होकर 31 अक्तूबर 2026 तक चलेंगी। प्रायोगिक परीक्षाएं 20 नवंबर तक और मुख्य परीक्षाएं 10 नवंबर से 20 दिसंबर तक होंगी। परीक्षा परिणाम 10 जनवरी 2027 तक जारी होगा। द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम व अष्टम सेमेस्टर के लिए शिक्षण कार्य छह जनवरी 2027 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2027 तक चलेगा। प्रायोगिक परीक्षाएं 10 अप्रैल तक पूर्ण होंगी। सेमेस्टर परीक्षाएं 20 अप्रैल से 20 मई 2027 तक होंगी।
विज्ञापन
15 जून 2027 तक परिणाम घोषित होगा। इसके बाद एक जून से 30 जून 2027 तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रायोगिक परीक्षाएं परीक्षकों के पैनल प्राप्त होने के बाद निर्धारित समय के अनुसार कराई जाएंगी। इसके बाद अंक पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।