{"_id":"642c78fd7fcf82a00206b8f4","slug":"rain-with-strong-winds-aligarh-news-c-2-1-84950-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रात में मूसलाधार बारिश, दिन में कड़ी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रात में मूसलाधार बारिश, दिन में कड़ी धूप
विज्ञापन
मंगलवार सुबह पांच बजे रामघाट रोड पर बारिश में गुजरते वाहन।
- फोटो : Samvad
मौसम पल-पल बदल रहा है। दिन में सूर्य देव की तेज चमक से लोगों को गर्मी का अहसास होता है तो शाम होते-होते मौसम में बदलाव आ जाता है। इससे लोगों को अप्रैल माह में भी सुबह-शाम सर्दी का अहसास हो रहा है। इसके चलते रात में शहर में सड़कों पर बेहद कम लोगों को टहलते हुए देखा जा सकता है। मौसम के बदले मिजाज के चलते लोग रात में केवल जरुरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं।
सोमवार को शाम के बाद देर रात मौसम ने फिर करवट बदली तेज हवाओं के साथ रात भर बूंदाबांदी होती रही। इससे खेतों में कटा पड़ा गेहूं का लांक एवं सरसों की फसल भीग गई। अनाज मंडियों में भी खुले में पड़ा खाद्यान्न भीग गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापतान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि अगले चार-पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा और सामान्य रूप से कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना कम है।
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम खुलने पर फसल की कटाई कर उसकी थ्रेसिंग करा लें। यदि फसल भीग गई है तो पहले उसे ठीक से धूप दिखा लें। सूखने पर ही उसकी निकासी कराएं। फिर खेत की जुताई करा लें, ताकि नमी का फायदा मिल सके।