फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rain water falling heavily on Life, livelihood crisis

अलीगढ़ : जिंदगानी पर भारी पड़ रहा बारिश का पानी, रोजी-रोटी पर भी संकट

Sat, 24 Sep 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:07 AM IST
सार

जल भराव वाले इलाकों में रहने वालों के सामने रोजी - रोटी का संकट पैदा हो गया है। भविष्य में यहां संक्रामक बीमारी फैैलने की आशंका है।पांच दिन से घर में कैद बीमार परिवारनौरंगाबाद से सटी अंबेडकर कॉलोनी के एक परिवार के सात सदस्य पांच दिन से घर में कैद हैं। इसी तरह स्वर्ण जयंती नगर के सेंट्रल पार्क व इस्ट व्यू अपार्टमेंट की पार्किंग में पानी भरा हुआ है।

विज्ञापन
Rain water falling heavily on Life, livelihood crisis
रामघाट रोड पर हुए जलभराव में होकर जाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

पिछले पांच दिन से भारी बारिश के कारण हो रहे जलभराव से शहर के निचले इलाकों में बसे लोगों का बुरा हालात है। जल भराव वाले इलाकों में रहने वालों के सामने रोजी - रोटी का संकट पैदा हो गया है। पीने का पानी और बच्चों को दूध तक नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले एक ही बात कह रहे हैं कि ऊपर वाले की बहुत मेहरबानी हो गई अब तो बारिश बंद होने पर ही राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

हाल ए शाहजमाल
शाहजमाल इलाके पर गौर करें तो रास्तों पर इतना पानी है कि बाइक पूरी डूब जा रही है। राह चलते कंधों तक पानी आ रहा है। घरों में बेड तक पानी है। लोगों को घरों में मचान बनाकर रहना पड़ रहा है, जो झुग्गियों में रहते हैं, वे दूसरी जगहों या फिर शरणार्थी शिविर में शिफ्ट हो गए हैं। बच्चों को चार दिन से दूध नसीब नहीं हो रहा है । नलों से गंदा पानी आ रहा है, उसी को छानकर या उबालकर पीने को लोग मजबूर हो रहे हैं। इलाके के अनीस भाई, अली हसन, बिलाल, सोएब, गुड्डू आदि का कहना है कि अब यहां रहना मुश्किल हो रहा है। कोई देखने या सुनने नहीं आया। इसी तरह जेहरा, जेनुद्दीन, लतीफ, असलम ने बताया कि शाजमाल कब्रिस्तान में कब्रें तक खुल गई हैं। घरों में जो दाल, आटा आदि सामान है, उसी से खाने का इंतजाम चल रहा है।
विज्ञापन

गोविंद नगर में भी संकट
जल भराव होने पर कभी नाव चलने के लिए मशहूर रहा गोविंद नगर इलाका भी इस संकट से अछूता नहीं है। यहां दीपावली की तैयारियों में जुटे और चाक पर मिट्टी के दिए आदि सामान बना रहे उदयराम गोला व उनके परिवार का बुरा हाल है। उन्होंने अब तक जो तैयारी की थी, उस पर पानी फिर गया है। घर में खाने तक का इंतजाम नाकाफी हैं। दो - चार दिन ये हालात रहे तो रहना मुश्किल होगा । यही समस्या इलाके के कैलाश व प्रमोद बताते हैं। वह कहते हैं कि यहां अधिकारी देखने आते हैं। मगर जलभराव न हो, इस बारे में ठोस कदम नहीं उठाया जाता। अब तो बाईपास का नाला ओवरफ्लो होने लगा है। जिससे आने वाले समय में महामारी फैलने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुजपुरा में भी बेहाल
भुजपुरा में पांच दिन से काम धंधा पूरी तरह से चौपट है। इलाके के पप्पन बाबू, मुश्ताक अली, तबस्सुम कहते हैं कि न तो खाने पीने का इंतजाम हो पा रहा है और न काम पर जा पा रहे है । अब मजबूरन हमें सिर्फ घर में बैठकर बचे हुए राशन के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। भविष्य में यहां संक्रामक बीमारी फैैलने की आशंका है।
पांच दिन से घर में कैद बीमार परिवार
नौरंगाबाद से सटी अंबेडकर कॉलोनी के एक परिवार के सात सदस्य पांच दिन से घर में कैद हैं। दो सदस्य डेंगू पीड़ित थे और जिस दिन से अस्पताल से छुट्टी होकर घर आए, उसी दिन से घर में कैद हैं। घर में बारिश का पानी भरा होने के कारण रसोई में खाना भी नहीं बन पा रहा। इस बारे में इसी परिवार के राहुल भारती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है, जिसमें कहा है कि घर में पानी भरा होने के कारण सबमर्सिबल व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण खराब हो गए हैं। नहाने या खाना पकाने तक के पानी का इंतजाम नहीं है। वे खुद और उनकी बहन कुसुम डेंगू पीड़ित हैं। डॉक्टर ने घर पर ही आराम व इलाज की सलाह दी। मां पहले से बीमार हैं। इन दिनों काम धंधा बंद होने के कारण आर्थिक हालात भी कमजोर हैं। किसी स्तर से कोई मदद तक नहीं मिल रही।
ये भी अब बेहाल ही हैं
पॉश इलाकों में शुमार विक्रम कॉलोनी और विद्या नगर कालोनी में लोग घरों से नहीं निकल पा रहे। गलियों में पानी भरा होने के कारण दोपहिया वाहन की मदद से ही निकलना हो पा रहा है। इसी तरह स्वर्ण जयंती नगर के सेंट्रल पार्क व इस्ट व्यू अपार्टमेंट की पार्किंग में पानी भरा हुआ है। हालांकि, दोनों जगह नगर निगम की पंपिंग टीम ने दिन भर पानी निकलवाने का काम किया लेकिन निकासी न होने के कारण पानी वापस लौटकर सेंट्रल पार्क में ही आ रहा है। जिसकी वजह से देर शाम तक कोई राहत नहीं मिल सकी।

कॉलोनियों के खाली प्लॉट बने तालाब-पोखर
शहर की इन कॉलोनियों के खाली प्लाट अब तालाब-पोखर बन गए हैं। क्वार्सी बाईपास के नाले का पानी ओवरफ्लो होकर वापस स्वर्ण जयंती नगर कालोनी में आ रहा है। इसलिए यहां बारिश और नाले का पानी प्लाटों में भरना शुरू हो गया है।

रावण टीला रोड पर भरा पानी।

रावण टीला रोड पर भरा पानी।- फोटो : CITY OFFICE

शाहजमाल ईदगाह पर जलभराव में होकर सिलेंडर लेकर जाता युवक।

शाहजमाल ईदगाह पर जलभराव में होकर सिलेंडर लेकर जाता युवक।- फोटो : CITY OFFICE

शाहजमाल ईदगाह पर पांच दिन से भरा पानी।

शाहजमाल ईदगाह पर पांच दिन से भरा पानी।- फोटो : CITY OFFICE

स्वर्ण जयंती नगर स्थित सेंट्रल पार्क अपार्टमेंट में हुआ जलभराव ।

स्वर्ण जयंती नगर स्थित सेंट्रल पार्क अपार्टमेंट में हुआ जलभराव । - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed