{"_id":"60f72ce48ebc3e6d3a662474","slug":"rain-in-aligarh-city-office-news-ali2686201138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः भारी बारिश से बिगड़े हालात, घरों में घुसा पानी...बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः भारी बारिश से बिगड़े हालात, घरों में घुसा पानी...बिजली गुल
विज्ञापन
बारिश के बाद कचहरी रोड में हुआ जलभराव।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार रात तेज बारिश से स्थिति और बिगड़ गई। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। गिलहराज मंदिर के चबूतरा के नीचे का हिस्सा ढहकर अचलताल में समा गया। बारिश के चलते अचलताल के सौंदर्यीकरण का कार्य भी रुक गया है। इसके अलावा, ट्रांसफार्मर का खंभा क्षतिग्रस्त होने से अचलताल के आसपास के क्षेत्रों में 12 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। सिंघौली के समीप क्वार्सी बाईपास नाले के कटान से न्यू शिव शक्तिनगर में जलभराव हो गया है। नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विधायक रवेंद्र पाल सिंह रात में ही वहां जमे रहे। इधर, मकान की गिरी दीवार के मलबे की चपेट में आकर भाजपा नेता की पत्नी एवं भतीजी घायल हो गईं।
थाना देहलीगेट क्षेत्र के भाजपा महावीरगंज मंडल के अध्यक्ष संजय शर्मा का कनवरीगंज में मकान है। मंगलवार शाम पड़ोसी के मकान की गिरी दीवार के मलबे में दबकर संजय शर्मा की पत्नी भारती शर्मा एवं 13 वर्षीय भतीजी वंशिका घायल हो गई। चीख पुकार पर पहुंचे परिजन व पड़ोसियों ने दोनों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गिलहराज मंदिर का नवनिर्मित चबूतरा का निचला हिस्सा ढहकर अचलताल में समा गया। सीमेंट और बालू की बोरी डालकर स्थिति को नियंत्रित किया गया है। अचलताल में पानी आने से स्मार्ट सिटी के तहत चल रहा कार्य रुक गया है। अचलताल की दीवार को भी नुकसान हुआ है। मंदिर के महंत योगी कौशलनाथ ने बताया कि मंदिर की सीमा के बगल का कोना धंस गया है।
अचलताल के पास चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज के पास के ट्रांसफार्मर को भी जलभराव से नुकसान हुआ है। इसकी वजह से आसपास के क्षेत्रों में 12 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। बारिश एवं जलभराव से शहर जलमग्न हो गया। सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, रामघाट रोड, जवाहर भवन, कचहरी रोड, रेलवे रोड, भुजपुरा, शाहजमाल ईदगाह सहित शहर के अधिकतर इलाकों में जलभराव से जनजीवन ठहर गया है। भुजपुरा के अब्दुल कादिर नगर, अब्बासनगर में घरों में जलभराव हो गया है। ईद-उल-अजहा मनाने की तैयारी कर रहे लोग बहुत परेशान है। वार्ड 37 के पार्षद अनीस सैफी का महिलाओं ने घेराव किया। घरों में पानी घुसने से महिलाएं परेशान हैं। नूरनगर में भी कई घरों में बारिश का पानी घुसने लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इस्लामनगर, बिहारी कॉलोनी, अलीनगर और नैना वाली पोखर के पास जलभराव है।
विज्ञापन
बारिश एवं जलभराव से कारोबार फीका
बारिश एवं जलभराव से त्योहार के समय में कारोबार फीका रहा। ईद-उल-अजहा की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक अमीर निशा एवं शहर के अन्य क्षेत्रों के बाजार में आते हैं। अमीर निशा, सेंटर प्वाइंट, रेलवे रोड सहित अन्य बाजार में जलभराव से ग्राहक दुकान पर नहीं पहुंचे। अमीर निशा के व्यापारी नवेद खान ने बताया कि जलभराव से कारोबार को बहुत नुकसान हुआ है।
जलभराव वाले कुछ प्रमुख क्षेत्र
गुरुद्वारा रोड, महेंद्रनगर, सुरेंद्रनगर, सुदामापुरी, रावणटीला, विष्णुपुरी, रामघाट रोड, मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट, मौलाना आजादनगर, राबिया मस्जिद वाली गली, कमाख्या मंदिर मेलरोज बाईपास, हजीरा रोड, सुरक्षा विहार, जवाहरनगर, आजाद नगर, चुहरपुर, मुस्ताकनगर अंजूरवाली गली, शाहजमाल, एडीए कॉलोनी क्वार्टर शाहजमाल, अब्दुल कादिरनगर भुजपुरा, सिराजनगर, अब्बासनगर, द्वारिकापुरी, महेंद्रनगरबा, बैंक कॉलोनी, ब्रजधाम रोड, रामरतन कॉलोनी, पंचनगरी, साकेत विहार, सराय हरनारायण रोड, जाहरवीरधाम, जयंतीनगर, ग्रीन पार्क, आवास विकास कॉलोनी, विकासनगर, नई बस्ती, सीमा टॉकिज से लेकर गुरुद्वारा रोड तक आदि।
कुछ दिन पहले अचलताल में समा गया था अचलेश्वर महादेव मंदिर का कुछ हिस्सा
कुछ महीने पहले बारिश के बाद अचलताल स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर का कुछ हिस्सा अचलताल में समा गया था। मंदिर परिसर को काफी नुकसान हुआ था। तीन दिन से शहर में लगातार बारिश हो रही है। इससे गिलहराज मंदिर के चबूतरे के नीचे का हिस्सा ढह गया है। चबूतरे के नीचे सीमेंट एवं बालू की बोरी भरकर डाला गया है। ताल के दीवार को भी नुकसान हुआ है। अचलताल में पानी भरने की वजह से स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहा सौंदर्यीकरण का कार्य रुक गया है। मछलियां पूरे तालाब में फैल गई हैं, जो एक हिस्से में रोक कर रखी गई थीं। सौंदर्यीकरण के कार्य पर कुछ समय तक के लिए व्यवधान आने की आशंका है।
घंटों के प्रयास के बाद पानी रोकने में मिली कामयाबी
अलीगढ़। सिंघौली के पास नाले के कटान से न्यू शिव शक्तिनगर में जलभराव हो गया। आसपास के प्लाट लबालब हो गए। छर्रा विधान सभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रवेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद पानी रोकने में कामयाबी मिली।
कांग्रेस नेता ने किया प्रदर्शन
अलीगढ़। कांग्रेस नेता आगा युनूस ने जलभराव के खिलाफ मैरिस रोड में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मैरिस रोड में पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एवं राज्यमंत्री संदीप सिंह का आवास है। इसके अतिरिक्त कई वीआईपी एवं महत्वपूर्ण लोग इसे इलाके में रहते हैं। बारिश में जलभराव से स्मार्ट सिटी की हकीकत सामने आ गई है।
शहर में जलभराव की समस्या एक-दो साल पुरानी नहीं है, बल्कि यह बीमारी पांच दशक से ज्यादा पुरानी है। मैं जब वर्ष 1967 में गांव से अलीगढ़ शहर आया था, तब भी मामूली बारिश में जलभराव हो जाता था। अब 50 साल से भी ज्यादा समय हो गया है, लेकिन जलभराव की समस्या अभी भी बरकरार है।
- डॉ. रक्षपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष, डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, आगरा

बारिश के बाद अचलताल की दीवार गिरी । अमर उजाला- फोटो : CITY OFFICE