फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rain In Aligarh

अलीगढ़ः झमाझम बारिश से राहत... मगर जलभराव से आफत

Sun, 18 Jul 2021 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rain In Aligarh
झमाझम बारिश के बाद स्मार्ट सिटी तरबतर हो गई है, भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली है। लेकिन सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड, मैरिस रोड से लेकर शहर के नए एवं पुराने क्षेत्रों में जलभराव हो गया। घंटे दो घंटे बाद कुछ क्षेत्रों से पानी निकल गया, जबकि कुछ क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। नगर निगम के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। पंप चलाकर जलनिकासी का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बारिश की बूंदे नगरवासियों के लिए राहत साबित हुुई है। परंतु जलभराव से परेशानी शुरू हो गई है। रविवार दोपहर में तेज बारिश के बाद शहर के अधिकतर क्षेत्रों में जलभराव हो गया। सेंटर प्वाइंट एवं रामघाट रोड सहित शहर के कई क्षेत्रों में दुकानों एवं घरों तक में पानी घुस गया। सेंटर प्वाइंट पर दुकानदार बाल्टी से पानी बाहर फेंकते नजर आए। वीआईपी इलाका मैरिस रोड का तो बुरा हाल हो गया। इस रोड पर पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आवास है। कई बड़े होटल, शैक्षणिक संस्थान एवं नेताओं के घर हैं। आयकर विभाग के कार्यालय से लेकर कल्याण सिंह के आवास तक सड़क पर नाले का गंदा पानी भर गया। दुर्गाबाड़ी में भी जलभराव हो गया है। यह मार्ग सांसद सतीश गौतम के घर की तरफ जाता है। पूर्व एमएलसी सुनील सिंह के आवास, वाणिज्य कर विभाग कार्यालय में भी जलभराव हो गया। इसके अलावा, सुरेंद्रनगर में एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह के मोहल्ला और रामघाट रोड पर गांधी नेत्र चिकित्सालय से लेकर एसएमबी कॉलेज तक जलभराव हुआ है।
विज्ञापन

सराय हकीम निवासी विशाल वार्ष्णेय ने बताया कि कुछ दिन पहले हुई नालों की सफाई से पानी ज्यादा समय तक नहीं रुका। बरसात के बाद घंटे-दो घंटे बाद पानी निकल गया। कांग्रेस नेता यूनुस का कहना है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सरकार छलावा कर रही है। मामूली बरसात के बाद शहर की सूरत बिगड़ गई है। गंदे नाले का पानी सड़क पर भरा है। नगर निगम पार्षद दिनेश गुप्ता का कहना है कि नगर निगम अगर ठोस इंतजाम किया होता तो बरसात के बाद शहर की स्थिति ऐसी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में भी हुई समस्या
शाहजमाल ईदगाह, गुरुद्वारा रोड, महेंद्रनगर, श्यामनगर, सुदामापुरी, ज्ञानसरोवर, स्वर्णजयंती नगर, अचलताल, नवमान गली, मानिक चौक, विष्णुपुरी, बारहद्वारी, जयगंज काला महल, सराय बीबी, सर सैयदनगर, सराय लवरिया, सराय हकीम, पत्थरबाजार, रेलवे रोड, गूलर रोड, अशोकनगर और मसूदाबाद क्षेत्र सहित शहर के अधिकतर हिस्सों में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा।

सभी पंपों को पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश
बारिश के बाद नगर निगम के सभी पंपों को पूरी क्षमता से चलाने का निर्देश दिया गया है ताकि जलभराव न हो। महानगर में नगर निगम के कुल 29 पंपिंग स्टेशन है। इनमें से जलभराव वाले 14 पंपिंग स्टेशन पर भाड़े के जनरेटर लगाए गए हैं ताकि बिजली कटने पर पंपिंग का कार्य प्रभावित न हो। ईदगाह, छर्रा अड्डा, सराय रहमान, आवास विकास एवं गूलर रोड पंपिंग स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या ज्यादा रहती है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि सभी अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। बिजली कटने पर जनरेटर से पंपिंग का निर्देश दिया गया है ताकि जलभराव से परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed