{"_id":"66e217520dedac9ffe01b8f4","slug":"rain-drain-choked-schools-filled-with-water-aligarh-news-c-110-1-sali1009-100755-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बरसाती नाला चोक, स्कूलों में भरा पानी, विद्यार्थी और शिक्षक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बरसाती नाला चोक, स्कूलों में भरा पानी, विद्यार्थी और शिक्षक परेशान
Thu, 12 Sep 2024 03:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:48 AM IST
सार
गांव दीवाहमीदपुर के प्राथमिक विद्यालय सहित विद्यालय के रास्ते पर जलभराव है। गांव तालाब लबालब है। ग्रामीणों के अनुसार जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
पिसावा के गांव नगलिया बिजना के उच्च प्राथमिक विद्यालय में जल भराव से विद्यार्थी परेशान
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव नगलिया बिजना और दीवा हमीदपुर के विद्यालयों में पानी भरा है। इससे विद्यार्थी और शिक्षक परेशान हैं। गांव नगलिया बिजना का बरसाती नाला चोक है। वहीं झमाझम बारिश हो रही है। इससे नाले का पानी उफनाकर उच्च प्राथमिक विद्यालय में भर गया है।
विज्ञापन
किसान नेता रोबिन चौधरी के अनुसार यह बरसाती नाला विद्यालय के समीप से निकला है। कई वर्षों से इसकी सफाई नहीं हुई है। बारिश के कारण गांव की पोखर भी लबालब है। ग्रामीणों ने बरसाती नाले की जल्द सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव दीवाहमीदपुर के प्राथमिक विद्यालय सहित विद्यालय के रास्ते पर जलभराव है। गांव तालाब लबालब है। ग्रामीणों के अनुसार जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। जितेंद्र प्रधान, कुशलपल सिंह, दुर्गेश चौहान, जितेंद्र प्रताप शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, मुकेश शर्मा, भूरालाल शर्मा, रितेश शर्मा ने पोखर की जल्द सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बरसाती नाले पर बने पुल पर भरा पानी
गांव शादीपुर से पलसेड़ा के लिए जाने वाले रास्ते में बरसाती नाले पर बने पुल पर भी पानी भर गया है। इससे किसानों को अपने खेतों पर जाने में तथा शादीपुर की तरफ के विद्यार्थियों को पलसेड़ा इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए जाने में दिक्कत हो रही है। विद्यार्थियों को कई किलोमीटर घूमकर विद्यालय जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बरसाती नाले की सफाई कराने की मांग की है।