फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rain cleared the air of Aligarh, reduced pollution

बारिश ने साफ कर दी अलीगढ़ की हवा, प्रदूषण हुआ कम

Tue, 11 Jan 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rain cleared the air of Aligarh, reduced pollution
पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश की वजह से शहर का वायु प्रदूषण कम हो गया है। हवा साफ हो गई है। एक्यूआई (वायु प्रदूषण सूचकांक) 178 से 117 के आसपास पहुंच गया है, जबकि पीएम 2.5 की मात्रा 95 से घटकर 42 पर आ गई है। हालांकि दिन में एक्यूआई का स्तर 154 के आसपास रहा।
विज्ञापन

बता दें कि अलीगढ़ शहर में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग प्रकार का वायु प्रदूषण देखने को मिलता है। सारसौल चौराहा, पीएसी, मथुरा रोड पर धूल की वजह से प्रदूषण का अलग ही स्वरूप में दिखाई देता है। जबकि बाकी शहर में पराली की धुंध से लेकर वाहनों से निकलने वाले कार्बन प्रदूषण में घुले रहते हैं। दीपावली के बाद से बढ़े वायु प्रदूषण पर पिछले तीन-चार दिनों में हो रही बारिश ने काफी अंकुश लगा दिया है। धूल के साथ अन्य प्रदूषण तत्व बूंदाबांदी के चलते बैठ गए हैं। ऐसे में सोमवार को सीधे 178-180 के बीच से एक्यूआई 117 पर पहुंच गया। दोपहर में हालांकि कुछ धूप निकली तो यह आंकड़ा 154 के आसपास था। जबकि मुख्य प्रदूषक (पीएम) 2.5 की मात्रा 95 की जगह 42 के आसपास रही। इससे लोगों को सांस लेने में अधिक तकलीफ नहीं हुई। बल्कि लोगों ने भी घर के बाहर साफ हवा का अनुभव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed