{"_id":"633b3ea8a4a61d17a3607629","slug":"railway-s-new-warehouse-will-be-built-in-maharawal-city-office-news-ali301847549","type":"story","status":"publish","title_hn":"महरावल में बनेगा रेलवे का नया माल गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरावल में बनेगा रेलवे का नया माल गोदाम
सार
रेलवे का माल गोदाम यानी सीडी साइडिंग जल्द ही महरावल में शिफ्ट होगा।इस रास्ते में जलभराव के कारण माल की ढुलाई में दिक्कत होती है।इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने महरावल में माल गोदाम स्थापित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विस्तार
रेलवे का माल गोदाम यानी सीडी साइडिंग जल्द ही महरावल में शिफ्ट होगा। लाखों की लागत से यहां सड़क निर्माण के साथ ही विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इससे शहर के बड़े कारोबारियों को लाभ मिलेगा और वे कम समय में अपना माल दूसरे शहरों से आसानी से मंगा व भेज सकेंगे।
अभी तक उन्हें जिला कारागार के पीछे बने सीडी साइडिंग से माल को भिजवाना पड़ता है। इस रास्ते में जलभराव के कारण माल की ढुलाई में दिक्कत होती है। माल गोदाम के रास्ते के सुधार के लिए व्यापारी/कारोबारी लंबे समय से मांग कर रहे थे।
बारिश में सड़क बन जाती है तालाब
रेलवे का पूरा जोर माल ढुलाई बढ़ाने पर है। अफसर लगातार स्थानीय व्यापारियों/कारोबारियों से संपर्क कर समस्याओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं। व्यापारियों की सबसे अधिक शिकायत माल गोदाम की जर्जर सड़क को लेकर है। माल गोदाम से माल पहुंचाने या लाने में उन्हें बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
खासकर बरसात के मौसम में सड़क तालाब बन जाती है। जलभराव के कारण कीचड़ में गाड़ियां फंस जाती हैं। रेलवे द्वारा पुराने स्लीपर से बनाई गई सड़क भी ट्रकों के गुजरने के बाद टूट चुकी है। इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने महरावल में माल गोदाम स्थापित करने का निर्णय लिया है।
रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की देखरेख में महरावल में माल गोदाम (सीडी साइडिंग) पर टूटी सड़क का निर्माण, लाइटिंग, लोडिंग-अनलोडिंग, सरफेस, सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार, बाथरूम, टायलेट की व्यवस्था, जल निकासी के आदि के कार्य कराए जा रहे हैं।
- रेलवे का पूरा जोर यात्री सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के साथ ही व्यापारियों/कारोबारियों को माल-भाड़े के लिए बेहतर माहौल प्रदान करना है। इसी को लेकर महरावल में मालगोदाम में विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इससे व्यापारियों को काफी लाभ मिलेगा। - अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे।