फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Railway land will be encroachment free around Barchi Bahadur Dargah

बर्छी बहादुर दरगाह के आसपास रेलवे की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त

Thu, 15 Jul 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Railway land will be encroachment free around Barchi Bahadur Dargah
रेलवे जंक्शन परिसर से सटी बर्छी बहादुर दरगाह के आस-पास की रेलवे जमीन पर अतिक्रमण को लेकर सांसद सतीश गौतम ने रेलवे अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की है। वहां बनी दुकानों दो दिन के भीतर हटवाकर रास्ते को सुगम बनाने के लिए कहा है। साथ ही बर्छी बहादुर दरगाह के पीछे वाली रेलवे की जमीन पर नर्सरी विकसित कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

वहीं, जंक्शन को सुंदर बनाने के लिए प्लेटफार्म दो और तीन के बीच पटरियों के किनारे फाउंटेन और लाइटिंग कराने के लिए कहा। सांसद सतीश गौतम बुधवार को रेलवे स्टेशन परिसर में सिविल लाइंस साइड के नवनिर्मित शौचालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस शौचालय का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने बताया कि शौचालय का इस्तेमाल करने वालों को शुल्क देना होगा। शौचालय इस्तेमाल के लिए पांच रुपये और स्नानघर इस्तेमाल के लिए 10 रुपये लिए जाएंगे। महिला और पुरुषों के दोनों प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इसके बाद सांसद ने जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश द्वार के सामने बने फव्वारा शुरू कराने के लिए कहा। सांसद ने कहा कि बर्छी बहादुर दरगाह को इस अभियान के दौरान कोई भी नुकसान नहीं होना चाहिए। दरगाह के सौंदर्यीकरण के लिए जो भी काम हो सकें वह भी कराए जाएं। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि दरगाह के पास दुकानों की आड़ में अराजक तत्व खड़े हो जाते हैं। वह मां-बहनों को परेशान करते हैं। इसकी शिकायत कई बार मिली है। अब यह सहन नहीं होगा। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम, डीटीएम टूंडला संजय कुमार, सीनियर डीएसटी प्रदीप कुमार, एईएन शाहिद रेहान, डिप्टी एसएस राजा बाबू, सीएमआई संजय शुक्ला, आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त धीरेंद्र कुमार, पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर, जेएडयूआरसीसी के सदस्य संजय पंडित, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, वैभव गौतम, मनोज अग्रवाल, शल्यराज सिंह, चंद्रमणि कौशिक, भोला भारती, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed