आओ पार्क संवारें: लोगों ने किया श्रमदान, दो घंटे में निखर आई रेलवे कॉलोनी पार्क की सूरत
अमर उजाला की टीम सुबह सात बजे रेलवे कॉलोनी पहुंच गई और लोगों को पार्क को सजाने-संवारने के लिए जागरूक किया। इसके बाद लोगों ने झाड़ू और फावड़ा उठा लिया। सभी ने पार्क में खड़ी घास, खरपतवार आदि को हटाया, झाड़ू लगाकर पत्ते व गंदगी आदि साफ की। हाथों से कूड़ा उठाकर एक स्थान पर रखा। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आओ संवारें पार्क अभियान रविवार को रेलवे कॉलोनी स्थित पार्क में चलाया गया। यहां जनसहभागिता से दो घंटे में पार्कों की सूरत निखर आई। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पौधरोपण के बाद लोगों ने पार्कों को संवारने और गंदगी न फैलाने का संकल्प भी लिया।
अमर उजाला की टीम सुबह सात बजे रेलवे कॉलोनी पहुंच गई और लोगों को पार्क को सजाने-संवारने के लिए जागरूक किया। इसके बाद लोगों ने झाड़ू और फावड़ा उठा लिया। सभी ने पार्क में खड़ी घास, खरपतवार आदि को हटाया, झाड़ू लगाकर पत्ते व गंदगी आदि साफ की। हाथों से कूड़ा उठाकर एक स्थान पर रखा। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा।
करीब दो घंटे तक लोगों ने श्रमदान किया। जन सहभागिता के कारण पार्क में साफ-सुथरा नजर आने लगा। इसके बाद लोगों ने पार्क को संवारने और गंदगी न फैलाने का संकल्प लिया। पौधरोपण के बाद देखभाल करने का जिम्मा लिया। इस मौके पर विनोद बजाज, पार्षद संजय पंडित, भूपेंद्र वार्ष्णेय, पप्पू प्रधान, राजेंद्र मल्होत्रा, रवि, पूनम बजाज, शैलेंद्र शालू, प्रवीण आर्य, राकेश गौतम, दीपक शर्मा, महेश वशिष्ठ, संजय पाठक, डिंपल, महेश चंद्र, दीपक और भूषण आदि मौजूद रहे।
अमर उजाला का आओ पार्क संवारें अभियान
शहरीकरण के दौर में हरे-भरे पार्क मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। यहां लगे पेड़-पौधों से स्वच्छ हवा के साथ सुकून भी मिलता है। मगर देखरेख के अभाव में कई मोहल्लों में स्थित पार्क अपनी खूबसूरती खो रहे हैं। बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी हो गई हैं। गेट उखड़ चुके हैं, बेंच, रेलिंग व रैंप टूटे पड़े हैं। झूले भी जर्जर हाल में हैं। मोहल्ले वाले इन पार्कों में जाने से बचते हैं और बच्चों को भी नहीं जाने देते हैं।
बारिश के मौसम में इन पार्कों में जीव-जंतुओं का भी खतरा रहता है। ऐसे में अमर उजाला ने आओ संवारें पार्क अभियान के जरिये इन पार्कों को सजाने-संवारने का बीड़ा उठाया है। यह अभियान जन सहभागिता से चलेगा और स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। रविवार को इस अभियान का आगाज रेलवे कॉलोनी स्थित पार्क से किया गया। अगले सप्ताह शहर के दूसरे पार्क में अभियान चलाया जाएगा।
इन्होंने लिया संकल्प
पार्क शहरी जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। इनको संवारने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, हम सभी इसके सुंदरीकरण का संकल्प लेते हैं। - संजय पंडित
पेड़ों से स्वच्छ हवा के साथ ही ताजगी भी मिलती है। पार्क संवर जाएंगे तो लोगों को लाभ मिलेगा। इसे संवारने का जिम्मा हमने उठाया है। - भूपेंद्र वार्ष्णेय
पार्कों में पौधरोपण बहुत जरूरी है। ये पौधे बड़े होकर आने वाली पीढ़ी को लाभ पहुंचाएंगे। हमें अपने बच्चों को इसका तोहफा देना चाहिए। - पप्पू प्रधान
हम सभी की ओर से पार्क को संवारने का संकल्प लिया गया है। इस अभियान में सहभागिता निभाएंगे और इस पार्क का सुंदरीकरण करेंगे। - राजेंद्र मल्होत्रा
पार्क में गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी। पार्क के अंदर प्लास्टिक कचरा था, इसके लिए कूड़ेदान लगवाए जाएंगे। लोगों को भी जागरूक करेंगे। - रवि
अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर पार्कों को संवारने के प्रयास करने हैं। साफ-सफाई, पौधरोपण समय-समय पर करते रहेंगे। - शैलेंद्र