फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Railway Colony Park's appearance improved in two hours

आओ पार्क संवारें: लोगों ने किया श्रमदान, दो घंटे में निखर आई रेलवे कॉलोनी पार्क की सूरत

Sun, 03 Sep 2023 10:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 10:11 PM IST
सार

अमर उजाला की टीम सुबह सात बजे रेलवे कॉलोनी पहुंच गई और लोगों को पार्क को सजाने-संवारने के लिए जागरूक किया। इसके बाद लोगों ने झाड़ू और फावड़ा उठा लिया। सभी ने पार्क में खड़ी घास, खरपतवार आदि को हटाया, झाड़ू लगाकर पत्ते व गंदगी आदि साफ की। हाथों से कूड़ा उठाकर एक स्थान पर रखा। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। 

विज्ञापन
Railway Colony Park's appearance improved in two hours
अमर उजाला द्वारा आओं पार्क सुंदर बनाए अभियान में पार्क में पौधा रोपण करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आओ संवारें पार्क अभियान रविवार को रेलवे कॉलोनी स्थित पार्क में चलाया गया। यहां जनसहभागिता से दो घंटे में पार्कों की सूरत निखर आई। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पौधरोपण के बाद लोगों ने पार्कों को संवारने और गंदगी न फैलाने का संकल्प भी लिया।  

विज्ञापन


पार्क सफाई

अमर उजाला की टीम सुबह सात बजे रेलवे कॉलोनी पहुंच गई और लोगों को पार्क को सजाने-संवारने के लिए जागरूक किया। इसके बाद लोगों ने झाड़ू और फावड़ा उठा लिया। सभी ने पार्क में खड़ी घास, खरपतवार आदि को हटाया, झाड़ू लगाकर पत्ते व गंदगी आदि साफ की। हाथों से कूड़ा उठाकर एक स्थान पर रखा। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। 
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक लोगों ने श्रमदान किया। जन सहभागिता के कारण पार्क में साफ-सुथरा नजर आने लगा। इसके बाद लोगों ने पार्क को संवारने और गंदगी न फैलाने का संकल्प लिया। पौधरोपण के बाद देखभाल करने का जिम्मा लिया। इस मौके पर विनोद बजाज, पार्षद संजय पंडित, भूपेंद्र वार्ष्णेय, पप्पू प्रधान, राजेंद्र मल्होत्रा, रवि, पूनम बजाज, शैलेंद्र शालू, प्रवीण आर्य, राकेश गौतम, दीपक शर्मा, महेश वशिष्ठ, संजय पाठक, डिंपल, महेश चंद्र, दीपक और भूषण आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला का आओ पार्क संवारें अभियान

शहरीकरण के दौर में हरे-भरे पार्क मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। यहां लगे पेड़-पौधों से स्वच्छ हवा के साथ सुकून भी मिलता है। मगर देखरेख के अभाव में कई मोहल्लों में स्थित पार्क अपनी खूबसूरती खो रहे हैं। बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी हो गई हैं। गेट उखड़ चुके हैं, बेंच, रेलिंग व रैंप टूटे पड़े हैं। झूले भी जर्जर हाल में हैं। मोहल्ले वाले इन पार्कों में जाने से बचते हैं और बच्चों को भी नहीं जाने देते हैं।

आओ संवारे पार्क

बारिश के मौसम में इन पार्कों में जीव-जंतुओं का भी खतरा रहता है। ऐसे में अमर उजाला ने आओ संवारें पार्क अभियान के जरिये इन पार्कों को सजाने-संवारने का बीड़ा उठाया है। यह अभियान जन सहभागिता से चलेगा और स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। रविवार को इस अभियान का आगाज रेलवे कॉलोनी स्थित पार्क से किया गया। अगले सप्ताह शहर के दूसरे पार्क में अभियान चलाया जाएगा। 

इन्होंने लिया संकल्प 
पार्क शहरी जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। इनको संवारने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, हम सभी इसके सुंदरीकरण का संकल्प लेते हैं। - संजय पंडित
पेड़ों से स्वच्छ हवा के साथ ही ताजगी भी मिलती है। पार्क संवर जाएंगे तो लोगों को लाभ मिलेगा। इसे संवारने का जिम्मा हमने उठाया है।  - भूपेंद्र वार्ष्णेय
पार्कों में पौधरोपण बहुत जरूरी है। ये पौधे बड़े होकर आने वाली पीढ़ी को लाभ पहुंचाएंगे। हमें अपने बच्चों को इसका तोहफा देना चाहिए।  - पप्पू प्रधान
हम सभी की ओर से पार्क को संवारने का संकल्प लिया गया है। इस अभियान में सहभागिता निभाएंगे और इस पार्क का सुंदरीकरण करेंगे। - राजेंद्र मल्होत्रा
पार्क में गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी। पार्क के अंदर प्लास्टिक कचरा था, इसके लिए कूड़ेदान लगवाए जाएंगे। लोगों को भी जागरूक करेंगे। - रवि
अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर पार्कों को संवारने के प्रयास करने हैं। साफ-सफाई, पौधरोपण समय-समय पर करते रहेंगे। - शैलेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed