फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Railway and roadways started preparations for Holi

होली को लेकर रेलवे व रोडवेज ने शुरू की तैयारी

Tue, 16 Mar 2021 01:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Railway and roadways started preparations for Holi
होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रवासियों का घरों की ओर लौटना शुरू हो गया है। इसको लेकर रेलवे ने सुरक्षा प्लान तैयार किया है। स्टेशन व अलीगढ़ से स्क्वायड ड्यूटी वाली सभी ट्रेनों में जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। इधर, ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व अपराध पर अंकुश के लिए भी सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं, रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने व फेरों को बढ़ाने पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान ने इस संबंध में मंगलवार को सभी डिपो के एआरएम की बैठक बुलाई है। बैठक में सभी से पिछले वर्ष होली पर हुई भीड़ का डाटा मांगा गया है। इसके हिसाब से ही इस वर्ष का प्लान तैयार होगा। आरपीएफ इंस्पेक्टर सीएस तोमर ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश से लेकर ट्रेनों में सवार होने तक पूरी निगरानी की जा रही है। इसके लिए स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम की भी मदद ली जा रही है। यहां संदिग्धों की निगरानी के लिए शिफ्टवार कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed