{"_id":"616c7f654d7544627e3dd46f","slug":"rail-roko-andolan-today-police-alert-city-office-news-ali275972536","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः रेल रोको आंदोलन आज, पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः रेल रोको आंदोलन आज, पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के राष्ट्रीय आह्वान पर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार 18 अक्तूबर को रेल रोको आंदोलन होगा। जिसमें जनपद से संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता व किसान बंधु सहभागिता करेंगे।
हरियाणा के प्रदेश प्रभारी एवं संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि किसान आंदोलन को तेज करने के लिए रेल रोको आंदोलन को सफलता से पूरा किया जाएगा। गत दिवस अलीगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को नजरबंद किया जाना सरकार की तानाशाही नीतियों को दर्शाता है। सरकार के दबाव में अफसर भी किसी भी स्तर तक कार्रवाई कर रहे हैं। भाकियू स्वराज के किसान सदैव शांतिपूर्ण ढंग से संवैधानिक नीतियों को मानते हुए गांधीवादी मार्ग पर चलते हुए हक की लड़ाई लड़ते आएं हैं, लेकिन सरकार लोकतंत्र की हत्या कर हठधर्मिता पर उतारू हो रही है।
इधर, जीआरपी और आरपीएफ ने इस आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। आसपास से भी फोर्स मंगवाया गया है। रात से ही गश्त बढ़ा दी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने कहा है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कर दिए गए हैं। किसान भाइयों को समझा कर ट्रेनों में व्यवधान नहीं डालने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद भी यदि आंदोलन होता है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी।