फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rail employees are stand in lockdown to run supply in whole country.

लॉकडाउन : नहीं लड़खड़ाएगी आपूर्ति, जुटे हैं रेलकर्मी

Sun, 05 Apr 2020 08:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Rail employees are stand in lockdown to run supply in whole country.
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू से लेकर लॉकडाउन की अवधि तक सवारी ट्रेनों को संचालन बंद कर दिया है। मगर, इसी रेल विभाग में अभी भी मालगाड़ियों का संचालन कर रहे कुछ ऐसे भी कर्मचारी हैं जो कोरोना से जंग लड़ते हुए अपने देश की सेवा में लगे हैं। इन्हें कोरोना का भय नहीं, बल्कि देश के एक कोने से दूसरे कोने में जनता के लिए समय से आवश्यक वस्तुओं को पहुंचने की चिंता है। रेलवे का रनिंग और ऑपरेटिंग स्टाफ माल गाड़ियों से देश भर में बिजली उत्पादन के लिए कोयला और जनता के लिए आवश्यक वस्तुएं जैसे गेहूं, आटा, चावल, दाल व अन्य सामान को पहुंचाने में युद्ध स्तर पर जुटा है। वर्तमान में देशभर में ट्रकों के पहिये जाम होने से इनकी यह जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

परिवार को हमारी, हमें देश की चिंता
रेलवे जंक्शन से कोयला लदी मालगाड़ी को दिल्ली की ओर लेकर जा रहे लोको पायलट सुदर्शन कुमार ने बताया कि वह एनसीआर डिवीजन में तैनात हैं। मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। कोयला लदी मालगाड़ी को पावर प्लांटों तक लेकर जा रहे हैं, जिससे बिजली का उत्पादन पूरा होता रहे। वहीं, उनके साथी सह लोको पायलट उमेश कुमार ने बताया कि वह अलीगढ़ के सासनी गेट के रहने वाले हैं। वर्तमान में एनसीआर डिवीजन में ही तैनात हैं। माल गाड़ियों का संचालन इस समय बहुत आवश्यक हैं। हम प्रतिदिन 10 से 12 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। समय से गाड़ियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। ट्रकों के बंद होने के बाद से माल गाड़ियों से ही खाद्यान और कोयला देश के एक कोने से दूसरे कोने तक जा रहा है। अगर, खाद्यान इस वक्त समय से नहीं पहुंचा तो देश के लाखों लोगों को भूखा रहना पड़ सकता है। इसलिए हम पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। परिवार वाले लगातार फोन कर हमारी चिंता जाहिर करते हैं। इस वक्त ऐसा महसूस हो रहा है जैसे हम भी देश के सैनिक हैं। हमेें अपने देश की चिंता है।
विज्ञापन

समय से संचालन को ऑपरेटिंग स्टाफ भी मुस्तैद
जंक्शन पर तैनात डिप्टी एसएस दीपक कुमार जादौन और स्टेशन मास्टर पूजा ने बताया कि इस समय माल गाड़ियों का समय से संचालन करना बड़ी चुनौती बना है। ऑपरेटिंग स्टाफ 24 घंटे की ड्यूटी कर सभी माल गाड़ियों को समय से उनके गंतव्य तक पहुंचाने में लगा है। कोरोना से बचाव को लेकर रेलवे की ओर से सभी इंतजाम किए गए हैं। हम गाइडलाइन का पालन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed