फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raids on iron factories in Aligarh and Hathras

CGST DGCI Raid: अलीगढ़-हाथरस में लोहा फैक्टरियों पर छापे, 20 करोड़ के लेनदेन की जांच, कारोबारियों में हड़कंप

Tue, 04 Nov 2025 09:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Nov 2025 09:59 PM IST
सार

छापे के दौरान फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों को बाहर कर दिया गया। गेट पर टीम के साथ आए पुलिस कर्मी तैनात हो गए। फैक्टरी के भीतर आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई।

विज्ञापन
Raids on iron factories in Aligarh and Hathras
ताला नगरी में गोयल फैक्ट्री पर बाहर खड़ी अधिकारियों की कार - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय सेवा एवं वस्तु कर (सीजीएसटी) विभाग की वाणिज्यिक खुफिया शाखा और सांख्यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआई) की लखनऊ से आई टीमों ने 4 नवंबर को अलीगढ़ और हाथरस के बड़े लोहा कारोबारियों की फैक्टरियों पर एक साथ छापा मारा। टीमों ने अलीगढ़ में तालानगरी स्थित एलडी गोयल स्टील, जबकि हाथरस के सासनी में सीक्वेंस फैरो प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व नाम बालाजी कोनकास्ट) और सिकंदराराऊ में श्री महाकाल कोनकास्ट फर्म पर दोपहर में पहुंचकर जांच शुरू की। तीनों जगह जीएसटी चोरी और फर्जी बिलिंग के शक में करीब 20 करोड़ रुपये के लेनदेन को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। देर रात तक टीमें दस्तावेज खंगालती रहीं। जांच 5 नवंबर को भी जारी रह सकती है।

विज्ञापन


4 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे डीजीसीआई टीम पांच गाड़ियों के साथ तालानगरी एलडी गोयल की सरिया फैक्टरी में पहुंची। दो अन्य टीमें गाड़ियों के साथ सासनी और सिकंदराराऊ पहुंची। इस दौरान फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों को बाहर कर दिया गया। गेट पर टीम के साथ आए पुलिस कर्मी तैनात हो गए। फैक्टरी के भीतर आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई। इसके बाद टीम ने व्यापारिक और सांख्यिकीय रिकॉर्ड्स में संभावित अनियमितताओं की जांच शुरू की। कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई थी कि स्थानीय अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसके बाद टीम ने फैक्टरियों के दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उनकी सघन जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

4 नवंबर को डीजीसीआई की लखनऊ से आई टीम ने तालानगरी स्थित एलडी गोयल की स्टील फर्म सहित सासनी और सिकंदराराऊ में दो फर्मों के यहां पर जांच शुरू की है। एलडी गोयल के यहां पर जीएसटी की रेंज-1 की टीम 30 सितंबर को जांच कर चुकी है और करापवंचन का 50 लाख रुपया भी जमा कराया था। - रश्मि सिंह, विशेष अनुसंधान शाखा, राज्य वस्तु सेवा कर

विज्ञापन
विज्ञापन

 हाथरस के सासनी में सीक्वेंस फैरो प्राइवेट लिमिटेड और सिकंदराराऊ में श्री महाकाल कोनकास्ट पर छापा मारा है, दोनों ही सेंट्रल जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत हैं। - आरके सिंह, उपायुक्त राज्य कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed