{"_id":"666ae5a04b93086e30083d65","slug":"raid-on-illegal-ice-cream-factory-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: अवैध आइसक्रीम फैक्टरी पर छापा, सड़ी-गली सामग्री सील की, संचालक नहीं दिखा सका कागज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: अवैध आइसक्रीम फैक्टरी पर छापा, सड़ी-गली सामग्री सील की, संचालक नहीं दिखा सका कागज
Thu, 13 Jun 2024 05:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:57 PM IST
सार
इगलास कस्बे के मथुरा मार्ग स्थित पारस आइसक्रीम फैक्टरी पर एसडीएम महिमा राजपूत ने खाद्य निरीक्षक को साथ लेकर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से चल रही आइसक्रीम बनाने वाली फैक्टरी से भारी मात्रा में सामग्री व सड़ी-गली आइसक्रीम बरामद की गई।
विज्ञापन
फैक्टरी में जांच करते हुए एसडीएम महिमा राजपूत व खाद्य निरीक्षक
- फोटो : विभाग
विस्तार
अवैध रूप से चल रही आइसक्रीम की फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई की गई। वहां बरामद सामग्री को सील कर जांच के लिए सैंपल ले लिए गए हैं। फैक्टरी संचालक संचालन संबंधी कोई कागज भी नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
13 जून को इगलास कस्बे के मथुरा मार्ग स्थित पारस आइसक्रीम फैक्टरी पर एसडीएम महिमा राजपूत ने खाद्य निरीक्षक को साथ लेकर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से चल रही आइसक्रीम बनाने वाली फैक्टरी से भारी मात्रा में सामग्री व सड़ी-गली आइसक्रीम बरामद की गई।
विज्ञापन
एसडीएम ने आइसक्रीम फैक्टरी की सभी सामग्री को सील करवा कर जांच के लिए सैंपल ले लिए हैं। छापे के दौरान फैक्टरी संचालक कोई लाइसेंस आदि कागल प्रस्तुत नहीं कर सके। एसडीएम महिमा राजपूत का कहना है कि फैक्टरी संचालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन