{"_id":"66798a430a587ea22c0d4cf5","slug":"raid-on-35-fertilizer-and-seed-shops-in-aligarh-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी: अलीगढ़ में खाद-बीज की 35 दुकानों पर छापा, 10 के नमूने भरे, चार दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामारी: अलीगढ़ में खाद-बीज की 35 दुकानों पर छापा, 10 के नमूने भरे, चार दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित
Mon, 24 Jun 2024 08:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 24 Jun 2024 08:31 PM IST
सार
अलीगढ़ के पांच तहसीलों की 35 खाद और बीज की दुकानों पर छापा मारा। वहां से खाद के 10 नमूने संग्रहीत कर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। चार दुकानों के कागजात पूरे न होने पर नोटिस जारी किया गया है। कागज पूरे नहीं करने पर इनका लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
खाद-बीज की दुकान पर छापामारी
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद-बीज एवं कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर अनियमिताओं की जांच के लिए अपर मुख्य सचिव कृषि एवं डीएम के निर्देश पर कार्रवाई जारी है। कृषि विभाग की टीम ने 24 जून को जिले की पांचों तहसीलों में 35 दुकानों पर छापा मारा। खाद के 10 नमूने संग्रहीत कर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी अमित जायसवाल ने बताया कि चार दुकानों के कागजात पूरे न होने पर नोटिस जारी किया गया है। कागज पूरे नहीं करने पर इनका लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। इस कार्रवाई में मौके पर ही दुकानों के स्टॉक बोर्ड एवं स्टॉक रजिस्टर का पॉश मशीन से मिलान किया गया। जोत या खतौनी में आधार पर कृषकों को खाद देने के लिए निर्देशित किया गया। नैनो यूरिया एवं डीएपी के प्रचार एवं बिक्री के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
यह कार्रवाई उर्वरक निरीक्षकों और अंतर्विभागीय अधिकारियों ने की। जिला कृषि अधिकारी और जिला गन्ना अधिकारी ने गभाना व खैर में जांच की। अपर जिला कृषि अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता ने तहसील इगलास में दुकानों की जांच की। उपसंभागीय कृषि अधिकारी एवं आरएम पीसीएफ ने तहसील अतरौली में दुकानें जांची। तहसील कोल में जिला कृषि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन