फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rahul Priyanka Gandhi visit to Aligarh on 25th February

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल-प्रियंका गांधी का रोड शो अलीगढ़ में, यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में जोश

Sun, 25 Feb 2024 01:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 01:19 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज अलीगढ़ में है। अनूपशहर रोड से जवां के रास्ते साढ़े आठ बजे यात्रा जमालपुर पुल पर पहुंचेगी। वहां से दोनों नेता रोड शो के जरिये एक घंटे में शमशाद मार्केट तक आएंगे। यहां खुली जीप से ही जनता को संबोधित करने के बाद गाड़ियों में सवार होकर तस्वीर महल, जेल पुल, जीटी रोड, सारसौल के रास्ते हाथरस को रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
Rahul Priyanka Gandhi visit to Aligarh on 25th February
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर चल रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सुबह प्रियंका गांधी संग शहर में पहुंचेंगे। इसे लेकर कांग्रेस स्तर से देर रात तक तैयारियां होती रहीं। वहीं पुलिस प्रशासनिक स्तर से भी सुरक्षा व यातायात प्रबंध पर काम किया जाता रहा। इधर, पार्टी के कई दिग्गज नेताओं का देर रात शहर में पहुंचना शुरू हो गया था। स्थानीय स्तर पर नेतागण यात्रा के स्वागत के लिए भीड़ जुटाने में लगे रहे।

विज्ञापन

यात्रा
यह यात्रा 24 फरवरी रात में बुलंदशहर के पंड्रावल रूकी। वहां से सुबह आठ बजे अलीगढ़ के लिए रवाना होगी। अनूपशहर रोड से जवां के रास्ते साढ़े आठ बजे यात्रा जमालपुर पुल पर पहुंचेगी। वहां से दोनों नेता रोड शो के जरिये एक घंटे में शमशाद मार्केट तक आएंगे। यहां खुली जीप से ही जनता को संबोधित करने के बाद गाड़ियों में सवार होकर तस्वीर महल, जेल पुल, जीटी रोड, सारसौल के रास्ते हाथरस को रवाना हो जाएंगे। इस यात्रा के आगमन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक विवेक बंसल, योगेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिमा सिंह, श्यौराज जीवन, महानगर अध्यक्ष अनवर अकील, अजय शर्मा, तारिक गांधी, सेवादल जिलाध्यक्ष आलोक गौड़, रूपेश पाठक, अमित उपाध्याय रिंकू, सागर सिंह तोमर तैयारियों में लगे हुए हैं। पुलिस प्रशासन के स्तर से अलग सुरक्षा व यातायात व्यवस्था प्रबंधन किया जा रहा है। इधर, देर रात प्रदेश व राष्ट्रीय कमेटी के कई नेता अलीगढ़ पहुंच गए थे।
विज्ञापन

मीटिंग
नहीं आया एएमयू में चादरपोशी का कार्यक्रम
कांग्रेस से जुड़े एएमयू के छात्रों का खेमा यह चाह रहा था कि राहुल गांधी जब एएमयू के निकट से गुजर रहे हैं तो वे एएमयू में सरसैयद की मजार पर चादर पोशी करते हुए जाएं। इसे लेकर एएमयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष व एआईसीसी सदस्य माजिन जैदी ने रूट प्लान बनाने आई टीम के समक्ष प्रस्ताव भी रखा था। मगर 24 फरवरी देर रात तक इस तरह का कोई कार्यक्रम नहीं आया है। इसे लेकर माजिन जैदी ने कहा है कि वे व उनके साथी छात्र यही चाहते थे। मगर अभी तक कोई कार्यक्रम नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह बैठकों में स्वागत की योजना

राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर गर्मजोशी से स्वागत की तैयारियां हुईं। इसे लेकर सुबह एक बैठक विवेक बंसल की अगुवाई में धर्मपुर कोर्ट यार्ड में हुई। इसी तरह प्रदेश स्तर से आए पदाधिकारी कौशलेंद्र यादव, विपिन पाराशर, गौरांग देव चौहान, सेवादल टीम, युवक कांग्रेस की टीम ने अलग अलग बैठकें कर स्वागत की योजना बनाई है। इस दौरान संगठन की ओर से जिम्मेदारियां तय की गई हैं कि कौन यात्रा के आगे रहेगा और कौन पीछे रहेगा। 
यात्रा
सपाइयों को भी यात्रा में शामिल करने की तैयारी
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और सपा साथ साथ आ रहे हैं, इस लिहाज से सपाइयों को भी आमंत्रण दिया गया है। साथ में लोकदल को भी आमंत्रण दिया गया है। स्थानीय स्तर पर सभी नेताओं से अपील की गई है कि वे भी यात्रा में शामिल हों और नेताओं का स्वागत करें। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सपाई भी शामिल होने की तैयारी में हैं। सबसे अधिक ताकत दावेदारों के स्तर से दिखाने का अनुमान है। इसमें पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह, पूव्र विधायक ठा.राकेश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह के अलावा जिला व महानगर कमेटी के स्तर से इस यात्रा में शामिल होने की तैयारी की जा रही है।
बैनर
रूट रहेगा डायवर्ट

  • शहर के प्रमुख सभी मार्गों आगरा रोड, बुलंदशहर रोड, मथुरा रोड, दिल्ली रोड, जीटी रोड, अतरौली रोड से कोई भी भारी वाहन जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।  सभी वाहन जिले की सीमा से बाहर या महानगर की सीमा से बाहर बैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे। 
  • इसी तरह क्वार्सी, महेशपुर तिराहा, बरौली, मोड़, एफएम टॉवर, शमशा मार्केट, तस्वीर महल, डी विश्वास तिराहा, तहसील तिराहा, सारसौल चौराहा, नादा पुल, खेरेश्वर चौराहे पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 
  • यात्रा के समय यात्रा मार्ग से जुड़े छोटे मार्गें पर भी डायवर्जन रहेगा।
  • ये डायवर्जन सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। इसे लेकर बीस जगहों पर बैरियर लगाए जाएंगे। क्रेन व पुलिस भी सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed