फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rahul Gandhi up Visit Live Congress Leader to Visit up Hathras District Today News in Hindi

UP: दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले राहुल गांधी, बंद कमरे में की बात, सरकार पर लगाया आरोप

Thu, 12 Dec 2024 12:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Dec 2024 12:21 PM IST
सार

हाथरस में गांव बुलगढ़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिले। परिवार ने एसडीएम की शिकायत की है। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव बुलगढ़ी में 2020 में एक युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या हुई थी। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi up Visit Live Congress Leader to Visit up Hathras District Today News in Hindi
हाथरस में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के दौरे पर रहे। राहुल गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से गांव बुलगढ़ी में मुलाकात की। राहुल गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत की। इसके बाद वह हाथरस से निकल गए। 

विज्ञापन


जानकारी सामने आई है कि पीड़ित परिवार ने राहुल गांधी से एसडीएम की शिकायत की है। शिकायत के बाद राहुल गांधी ने एसडीएम को तलब किया, लेकिन एसडीएम नहीं आए। इसके बाद एसडीएम को फोन मिलाकर बात कराई गई। 
विज्ञापन


इसके बाद राहुल पीड़ित परिवार से मिलकर हाथरस से निकल गए। इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से कोई बात नहीं की। जिस समय पीड़ित परिवार से राहुल गांधी मिले, उस दौरान किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, राहुल के हाथरस दौरे पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हमला बोला था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों को भड़काना चाहते हैं। आपको बता दें कि हाथरस में कोतवाली चंदपा इलाके के गांव बुलगढ़ी में 2020 में एक युवती की हत्या हुई थी। बहुचर्चित बिटिया कांड के तीन आरोपियों को कोर्ट बरी कर चुका है। अब अचानक राहुल गांधी के आने की सूचना के बाद अफसर गांव पहुंचे।

उधर, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आज हाथरस जाने पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "राहुल गांधी, आपमें निराशा का भाव है, आप हताशा के शिकार हैं। आपको यह भी नहीं पता कि हाथरस मामले की जांच सीबीआई ने कर दी है। मामला कोर्ट में चल रहा है...आज उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में, कानून व्यवस्था के मामले में नंबर 1 राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।


पूरे देश में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा होती है। आज हम कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्रांति आ रही है। जबकि आप उत्तर प्रदेश को अराजकता की आग में, दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं, लोगों को भड़काना चाहते हैं। कृपया ऐसा न करें, मेरा आपसे अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर 1 राज्य बनने की तैयारी कर रहा है..."

भाजपा नेता बलदेव सिंह औलख ने राहुल गांधी से पूछा यह

राहुल गांधी के हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने को लेकर भाजपा नेता बलदेव सिंह औलख ने कहा कि हाथरस मामले को सीबीआई ने बंद कर दिया है। अब उन्हें वहां हालात भड़काने की जरूरत क्यों है? वह देश में अराजकता क्यों फैलाना चाहते हैं? जब तक योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम हैं...राहुल गांधी के यूपी दौरे करने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। राहुल गांधी से बलदेव औलख ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार द्वारा सिखों के खिलाफ किए गए अत्याचारों के लिए कभी माफी नहीं मांगी...।

राहुल गांधी ने लगाया सरकार पर यह आरोप

राहुल गांधी ने एक्स पर ट्विट कर कहा कि आज हाथरस जाकर 4 साल पहले हुई शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीड़ित परिवार से मिला। मुलाक़ात के दौरान उन्होंने जो बातें बताई उसने मुझे झकझोर कर रख दिया। पूरा परिवार आज भी डर के साए में जी रहा है। उनके साथ क्रिमिनल्स के जैसा व्यवहार किया जा रहा है। वे स्वतंत्र रूप से कहीं आ-जा नहीं सकते हैं - उन्हें हर समय बंदूक और कैमरों की निगरानी में रखा जाता है। भाजपा सरकार ने उनसे जो वादे किए थे, वे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। न तो सरकारी नौकरी दी गई है और न ही उन्हें किसी दूसरी जगह घर देकर शिफ्ट करने का वादा पूरा किया गया है। पीड़ित परिवार को न्याय देने के बजाय, सरकार उन पर तरह-तरह से अत्याचार कर रही है। दूसरी तरफ़ आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इस परिवार की हताशा और निराशा भाजपा द्वारा दलितों के ऊपर किए जा रहे अत्याचार की सच्चाई को दिखाते हैं। लेकिन हम इस परिवार को यूं ही इनके हाल पर रहने को मजबूर नहीं होने देंगे। इन्हें न्याय दिलाने के लिए हम पूरी ताक़त के साथ लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed