फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raghuraj singh alleged aligarh ssp to remove gunner from his security

रघुराज ने एसएसपी पर लगाया गनर हटाने का आरोप, लखनऊ रवाना

Wed, 12 Feb 2020 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Raghuraj singh alleged aligarh ssp to remove gunner from his security
बुर्का पर प्रतिबंध लगाने संबंधी बयान देकर सियासत गर्माने वाले उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्श दात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह ने अब सुरक्षा में तैनात तीन गनर हटाए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कप्तान ने गनर हटा लिए हैं। हालांकि, एसएसपी का कहना है कि उनकी सुरक्षा यथावत है। अगर सुरक्षा कर्मी नहीं पहुंचे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं, विवादित बयान देने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद मंगलवार को वह एक गनर के साथ लखनऊ रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्श दात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह ने एक कार्यक्रम में बुर्का को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि बुर्का पर प्रतिबंध से आतंकियों का आना बंद हो जाएगा। बुर्का से चोर, बदमाशों एवं आतंकियों को आड़ मिलती है। बुर्का दैत्यों के वंशज पहनते हैं। मुस्लिम महिलाओं को लेकर अमर्यादित बयान आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रघुराज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

इस बारे में रघुराज सिंह ने बताया कि अलीगढ़ से लखनऊ निकल गया हूं। नोटिस अभी देखा नहीं है। देखने के बाद ही उसका जवाब दूंगा। उन्होंने बताया कि कप्तान ने तीन गनर हटा दिए हैं। पूछने के लिए तीन बार एसएसपी को फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं उठा। पहले उनके पास चार गनर थे। गौर हो कि ठा. रघुराज सिंह की सुरक्षा में चार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। दो कर्मी शासन स्तर और जिला कमेटी की ओर से दो कर्मी नियुक्त हैं। महकमे के अनुसार, चारों कर्मियों की मंगलवार को भी यथावत तैनाती रही है। पुलिस रिकार्ड में उनकी तैनाती लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन एवं अन्य सन्निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष रघुराज सिंह को प्रोटोकाल के अनुसार सुरक्षा दी गई है। धमकी मिलने के बाद से जिला स्तरीय कमेटी की सिफारिश पर दो सुरक्षा कर्मी बढ़ा दिए गए थे। अगर सुरक्षाकर्मी नहीं पहुंचे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी।
- आकाश कुलहरि, डीआईजी/एसएसपी।
रघुराज सिंह को फोन पर फिर मिली धमकी
- दिल्ली में तुम्हारी वाट लग गई है, अब ऊपर जाने का समय आ गया है
- फोन करने वाला बोला, चीन ने नकाब बैन किया तो वायरस आ गया
भाजपा के फायर ब्रांड नेता रघुराज सिंह को फोन पर फिर धमकी मिली है। फोन करने वाले ने कहा कि दिल्ली में तुम्हारी वाट लग गई है। जहर उगल कर जीत नहीं पाओगे। ऊपर जाने का समय आ गया है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के राज्य परामर्श दात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 9.37 बजे फोन आया। उसने बताया कि वह यूएसए से बोल रहा है जबकि फोन फ्रांस से आया था। रघुराज सिंह ने पूरे प्रकरण की जानकारी डीएम को दे दी है। एसएसपी का फोन रिसीव नहीं हुआ।
आडियो में आरोपी कह रहा है कि फोन टेप हो रहा है, लेकिन तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। नाम पूछे जाने पर वह अपना नाम जयश्री राम, जय राम, जय राम बता रहा था। फिर वह रघुराज सिंह से कह रहा है कि भाईचारा से रहो यार। अच्छे से मिलजुल कर रहो। नकाब (बुर्का) बैन करने की बात कर रहे हो। चीन ने बैन किया तो पूरे देश में वायरस आ गया। वह रघुराज सिंह से कह रहा है कि बहुत उल्टे सीधे बयान दे रहे हो। इंडिया में रहना नहीं है क्या।

उल्लेखनीय है कि चंद रोज पहले रघुराज सिंह ने सरकार से बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि बुर्का पर प्रतिबंध लगने से आतंकियों का आना बंद हो जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने एएमयू छात्रों को दफनाने का बयान दिया था। उसके बाद उन्हें फोन पर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। गौर हो कि रघुराज सिंह को धमकी मिलने के मामले में लखनऊ के गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था जिस पर एसटीएफ की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed