{"_id":"65866b64b30d0230bd03d9b7","slug":"question-asked-in-kbc-15-on-the-family-related-to-atrauli-of-aligarh-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"KBC 15: केबीसी में पूछा अलीगढ़ के अतरौली से जुड़े घराने पर प्रश्न, प्रतियोगी ने सही जवाब देकर जीते 6.40 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KBC 15: केबीसी में पूछा अलीगढ़ के अतरौली से जुड़े घराने पर प्रश्न, प्रतियोगी ने सही जवाब देकर जीते 6.40 लाख
Sat, 23 Dec 2023 10:39 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 23 Dec 2023 10:39 AM IST
सार
22 दिसंबर रात अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी रेखा पांडेय से प्रश्न पूछा, जयुपर-अतरौली घराना किस राज्य से संबंधित है? इस प्रश्न का रेखा ने सही जवाब देकर 6.40 लाख रुपये जीत लिए। केबीसी देख रहे लोग उस समय अचंभित रह गए, जब अतरौली का जिक्र हुआ।
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति 15
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के सीजन 15 में अलीगढ़ के अतरौली का नाम आने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। अपने गृह क्षेत्र को लेकर और गर्व की अनुभूति होने लगी, जिसकी इलाके में खूब चर्चा रही। फोन कर शुभचिंतकों, मित्रों और रिश्तेदारों को केबीसी में अतरौली का नाम आने की जानकारी दी जाने लगी।
विज्ञापन
22 दिसंबर रात अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी रेखा पांडेय से प्रश्न पूछा, जयुपर-अतरौली घराना किस राज्य से संबंधित है? इस प्रश्न का रेखा ने सही जवाब देकर 6.40 लाख रुपये जीत लिए। केबीसी देख रहे लोग उस समय अचंभित रह गए, जब अतरौली का जिक्र हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली निवासी डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि जयपुर-अतरौली घराना अल्लादिया खान के परिवार से उभरा, जो अतरौली से अस्तित्व में आया। बाद में जयपुर स्थानांतरित हो गया। यह घराना मुख्य रूप से ध्रुपद की डागर-बानी से विकसित हुआ, हालांकि इसने गौहर-बानी और खंडार-बानी के बेहतर सार को भी अवशोषित किया। उन्होंने कहा कि जयपुर-अतरौली घराना (जिसे जयपुर घराना, अतरौली-जयपुर घराना और अल्लादियाखानी गायकी के नाम से भी जाना जाता है ) एक हिंदुस्तानी संगीत प्रशिक्षु बिरादरी (घराना) है, जिसकी स्थापना 19वीं सदी के अंत में अल्लादिया खान ने की थी।
ये गए थे अतरौली से जयपुर
उस्ताद गुलाम अहमद खान, अतरौली में 10 अगस्त 1855 को जन्मे थे। उनका निधन 16 मार्च 1946 को हुआ था। वह ध्रुपर, धमार, ख्याल के गायक थे।