{"_id":"616493918ebc3e626b596b08","slug":"quarsi-chauraha-eta-chungi-road-will-be-three-meters-wide-city-office-news-ali275503136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः क्वार्सी चौराहा-एटा चुंगी रोड होगी तीन मीटर चौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः क्वार्सी चौराहा-एटा चुंगी रोड होगी तीन मीटर चौड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी चौराहे तक बाईपास रोड को तीन मीटर तक और चौड़ा किया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन की वित्तीय समिति के पास भेजा गया है। शहर की इस व्यस्ततम रोड के समांतर सिंचाई विभाग की नहर को सीमेंटेड करने का प्रस्ताव स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में विचाराधीन है। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि दोनों काम जल्द ही मंजूर होंगे। इसके बाद इनका निर्माण शुरू होगा।
इस रोड को तीन मीटर तक चौड़ा करने की लागत लगभग 55 करोड़ रुपये आंकी गई है। ये सड़क शहर के रिंग रोड का भी हिस्सा है। अभी तक प्रस्तावित रिंग रोड लगभग 36 किमी लंबा है, जो एटा चुंगी से आगे मुकुंदपुर आगरा रोड, मथुरा रोड से सारसौल होते हुए किला रोड एएमयू चुंगी के पास आकर मिलता है। हालांकि, अब ये रोड घनी आबादी के अंदर आ चुका है। इसलिए रिंग रोड के तौर पर इसका प्रयोग होगा या नहीं..? ये मास्टर प्लान 2021 के तैयार होने पर पता चलेगा। पूर्व के मास्टर प्लान में उक्त 36 किमी लंबे मार्ग को ही रिंग रोड की तर्ज पर विकसित करने का प्रस्ताव था, लेकिन अब इसमें व्यापक परिवर्तन प्रस्तावित हैं। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा है कि विधायक बनने के बाद से वह इन दोनों प्रोजेक्ट पर संजीदगी से काम कर रहे हैं। अब शासन की वित्तीय समिति की मंजूरी मिलने का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही ये काम शुरू हो जाएगा।