फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Purvi Gupta tops in AMU School 10th

एएमयू स्कूल 10वीं में पूर्वी गुप्ता ने किया टॉप

Sun, 08 Aug 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Purvi Gupta tops in AMU School 10th
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय स्कूल में कक्षा 10 की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाली तूबा ह - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (दसवीं कक्षा) 2021 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से घोषित परिणाम के अनुसार, एएमयू गर्ल्स स्कूल की छात्रा पूर्वी गुप्ता ने 500 में से 495 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

तूबा हुसैन और प्रियांशी उपाध्याय संयुक्त रूप से 500 में से 491 नंबरों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। एसटीएस हाईस्कूल के केशव वार्ष्णेय, एएमयू सिटी स्कूल के अभिनव कुमार और सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स की सारा साजिद खान ने 500 में से 490 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दसवीं कक्षा की कुल 1438 छात्र शामिल हुए, जिसमें 1355 छात्र व छात्राओं ने सफलता हासिल की। एएमयू कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ये परीक्षाएं कठिन समय के बीच आयोजित की गईं। उन्होंने इन कठिन समय में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए छात्रों के प्रयासों की सराहना की। कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने छात्रों को इस सफलता पर बधाई भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी गुप्ता का सपना डॉक्टर बनना
500 में से 495 अंक हासिल करके पहले स्थान पर रहीं अलीगढ़ के सासनी गेट में आरके पुरम की रहने वाली पूर्वी गुप्ता आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। वह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का उपचार करके उनकी मदद करना चाहती हैं। पूर्वी के पिता सिद्धार्थ शंकर गुप्ता व्यापारी हैं। घर में उनकी बड़ी बहन है और छोटा भाई है। पूर्वी की सफलता पर उनकी मां शिल्पी गुप्ता सहित सभी परिचितों और रिश्तेदारों में खुशी की लहर है।
तूबा हुसैन की इंजीनियर बनने की ख्वाहिश
500 में से 491 अंक हासिल करके दूसरे स्थान पर रहीं तूबा हुसैन इंजीनियर बनना चाहती हैं। जिला संभल के चंदौसी की रहने वाली तूबा के पिता शाकिर हुसैन फर्नीचर के व्यापारी हैं। घर में उनसे छोटी एक बहन और एक भाई है। उनकी सफलता पर मां आस्मां हुसैन बेहद खुश हैं और उन्हें अपनी बेटी पर नाज है।
प्रियांशी का ख्वाब डॉक्टर बनना
दूसरे स्थान पर रहीं प्रियांशी उपाध्याय ने भी 491 अंक हासिल किए हैं। वह अलीगढ़ के एटा चुंगी शिवाजी मार्ग पर रहती हैं। उनके पिता मुकेश चंद्र शर्मा गोंडा में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। प्रियांशी का सपना आगे चलकर डॉक्टर बनने का है। उनके घर में छोटी बहन और एक भाई है। प्रियांशी की सफलता पर उनकी मां कमलेश कुमारी शर्मा सहित परिवार में खुशी का माहौल है।
चिकित्सक बनना चाहते हैं केशव
तीसरा स्थान तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से साझा किया है। एसटीएस हाई स्कूल के केशव वार्ष्णेय शहर के सुरेंद्र नगर नगला तिकोना रोड पर रहते हैं। उन्होंने 490 अंक हासिल किए हैं। केशव का सपना चिकित्सा के क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करने का है।
केशव के पिता विशाल कुमार वार्ष्णेय अकाउंटेंट है और मां वेदवती वार्ष्णेय बुटीक चलाती हैं। कृषि की सफलता पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है। इसी तरह एएमयू सिटी हाई स्कूल के अभिनव कुमार ने भी तीसरा स्थान साझा किया है। उन्होंने भी 490 अंक हासिल किए हैं। अलीगढ़ की नीलकंठेश्वर कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके पिता एक किसान हैं।
इंजीनियर बनना है सारा का सपना
गाजियाबाद के साहिबाबाद शालीमार गार्डन की रहने वाली सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल की सारा साजिद खान ने भी तीसरा स्थान साझा किया है। उन्होंने भी 490 अंक हासिल किए हैं। सारा साजिद खान के पिता साजिद अली खान डॉक्टर हैं और सारा भविष्य में इंजीनियरिंग में अपना कैरियर बनाना चाहती हैं। उनकी सफलता पर मां सादिया खाना बेहद खुश हैं।

- पहले और दूसरे स्थान पर एएमयू गर्ल्स स्कूल की छात्राएं रही हैं। मैं इसके लिए बेटियों को बधाई देती हूं। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपने जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करेंगी
- आमना मलिक, प्रिंसिपल, एएमयू गर्ल्स स्कूल

एमयू कक्षा 10 में पास होने पर पूर्वि गुप्ता अपने परिजनों के साथ।

एमयू कक्षा 10 में पास होने पर पूर्वि गुप्ता अपने परिजनों के साथ।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed