{"_id":"57c5e5fc4f1c1bc5162cb6e8","slug":"public-service-center-will-be-named-after-the-extortion-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सेवा केंद्र के नाम पर अवैध वसूली की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सेवा केंद्र के नाम पर अवैध वसूली की होगी जांच
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन सेवा केंद्र खुलवाने के ऐवज में सुविधा शुल्क एवं मानक से अधिक पैसा मांगने समेत अन्य अनियमितताओं के आरोपों की जांच बैठा दी गई है। डीएम द्वारा गठित जांच कमेटी के सामने आरोपी कंपनी के अफसरों की तीन सितंबर को पेशी होगी। इससे कंपनी हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।
जनपद में जन सेवा केंद्र खोलने का जिम्मा वयं टैक कंपनी को मिला हुआ है। लेकिन कंपनी के अफसर अवैध वसूली एवं मानक से अधिक शुल्क वसूली की शिकायतों के चलते इन दिनों आरोपों के घेरे में हैं। उन पर अनियमित रूप से कहीं बताकर किसी और जगह सेटिंग से जन सेवा केंद्र खोले जाने का भी आरोप है। एसडीएम अतरौली की जांच में घोषणा से अलग चार स्थानों पर खुले केंद्रों का खुलासा भी हो चुका है।
इससे पूर्व दैनिक अमर उजाला ने अवैध वसूली का स्ट्रिंग आपरेशन भी किया था। बताया जाता है कि कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ अब तक दो दर्जन से ज्यादा शिकायतें हो चुकी हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने जांच बैठाते हुए शहरी क्षेत्र में केंद्र खोले जाने पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन
नोडल अफसर एवं एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में एक जांच कमेटी भी गठित की गई है। कमेटी ने जांच के लिए कंपनी के स्थानीय एवं नोएडा स्थित मुख्यालय के उच्चाधिकारियों को तीन सितंबर को तलब कर लिया है। एडीएम प्रशासन संजय चौहान ने स्वीकार किया कि वयं टैक कंपनी के अफसरों को तीन सितंबर को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।
जब्त हो सकती है जमानत राशि
अलीगढ़। जांच में यदि कंपनी के अफसरों पर लगाए गए आरोप सही पाए गए तो उसकी जमानत राशि के 25 लाख रुपये जब्त कर लिए जाएंगे। यही नहीं उसका जनपद में जन सेवा केंद्र खोले जाने का ठेका भी निरस्त हो सकता है।