फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PRV Police constable dies in road accident

Aligrah News: ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे पीआरवीकर्मी सिपाही में वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

Sat, 13 Jan 2024 08:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 08:59 PM IST
सार

हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव बुर्ज घनौटी के दिनेश कुमार यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। फिलहाल उनकी तैनाती गोंडा थाने में पीआरवी संख्या 777 पर थी, सुबह आठ बजे करीब वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर आ रहे थे। मथुरा बाईपास पर पहुंचे, तभी किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
PRV Police constable dies in road accident
सड़क दुर्घटना। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।

विस्तार

अलीगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड बाईपास पर 13 जनवरी की सुबह वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पीआरवीकर्मी सिपाही की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मगर बचाया नहीं जा सका और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।

विज्ञापन


बताया गया है कि मूलरूप से हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव बुर्ज घनौटी के 37 वर्षीय दिनेश कुमार यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। फिलहाल उनकी तैनाती गोंडा थाने में पीआरवी संख्या 777 पर थी और परिवार के साथ आगरा रोड स्थित समृद्धि सिटी में रहते थे। घर में बेसिक स्कूल में शिक्षिका पत्नी सुनीता, बेटा प्रिंस व बेटी तनवी है। 
विज्ञापन


सुबह आठ बजे करीब वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर आ रहे थे। मथुरा बाईपास पर पहुंचे, तभी किसी वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और दिनेश को एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed