फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Provisional publication of voter list for Panchayat elections today

Panchayat Chunav: मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन आज, 1.70 लाख नाम कटे, 2.72 लाख नए जुड़े

Tue, 23 Dec 2025 11:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 23 Dec 2025 11:05 AM IST
सार

अलीगढ़ जिले में 2.72 लाख नए नाम जोड़े गए हैं, जिनमें युवाओं की बड़ी संख्या है। फर्जीवाड़े और त्रुटि को रोकने के लिए 1.70 लाख नाम सूची से बाहर किए गए हैं। इनमें मृतक, डुप्लीकेट और अपात्र लोग शामिल हैं। इस तरह पिछले साल मतदाताओं की संख्या 17.84 लाख थी, जो अब बढ़कर 18.88 लाख हो गई है।

विज्ञापन
Provisional publication of voter list for Panchayat elections today
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलीगढ़ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 23 दिसंबर को जिले की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग को 80 लाख मतपत्रों की मांग भेज दी है। इन मतपत्रों की छपाई का काम शुरू हो चुका है। जनवरी के पहले सप्ताह तक यह खेप अलीगढ़ पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन के माध्यम से जनता को यह सूचना दी जाएगी कि फिलहाल कितने लोग वोट डालने के पात्र हैं। इसके बाद अगले सात दिनों तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। यदि किसी पात्र का नाम छूट गया है या किसी अपात्र का नाम जुड़ गया है, तो नागरिक इस दौरान शिकायत दर्ज करा सकेंगे। जिलाधिकारी संजीव रंजन कहते हैं कि पंचायत चुनाव की तैयारियों के क्रम में 23 दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जा रहा है।
विज्ञापन


1.70 लाख नाम कटे, 2.72 लाख नए जुड़े
इस बार मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद जिले के मतदाताओं की प्रोफाइल पूरी तरह बदल गई है। जिले में 2.72 लाख नए नाम जोड़े गए हैं, जिनमें युवाओं की बड़ी संख्या है। फर्जीवाड़े और त्रुटि को रोकने के लिए 1.70 लाख नाम सूची से बाहर किए गए हैं। इनमें मृतक, डुप्लीकेट और अपात्र लोग शामिल हैं। इस तरह पिछले साल मतदाताओं की संख्या 17.84 लाख थी, जो अब बढ़कर 18.88 लाख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में आंकड़े

  • कुल मतदाता  (वर्तमान) - 18.88 लाख
  • कुल नए जुड़े मतदाता - 2.72 लाख
  • सूची से हटाए गए नाम -1.70 लाख
  • मतपत्रों की कुल मांग -80 लाख
  • दावे व आपत्तियों का समय - 7 दिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed