फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Providing employment to women along with training

Aligarh News: महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ दे रहीं रोजगार

Wed, 13 May 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Providing employment to women along with training
टैडी ​बियर बनातीं क्षमा बंसल और पूजा सैनी।  - फोटो : samvad
शहर की क्षमा बंसल अनुपयोगी सामग्री (बेस्ट मैटेरियल) से घर की सजावट का आकर्षक सामान तैयार कर महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार भी उपलब्ध करा रही हैं। वह पिछले 15 वर्षों से इस कार्य से जुड़ी हैं।
विज्ञापन


पहले वह टीकाराम कॉलेज में छात्राओं को प्रशिक्षण देती थीं, लेकिन दो साल पहले पति कपिल बंसल के निधन के बाद बच्चों की पढ़ाई और घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्होंने इस काम को स्वयं बड़े स्तर पर शुरू किया। रामघाट रोड स्थित सिटी एन्क्लेव निवासी क्षमा बंसल वर्तमान में टेडी बियर तैयार कर रही हैं और करीब 30 महिलाओं को घर बैठे रोजगार भी दे रही हैं। उन्होंने बताया कि वह डोरेमोन, पांडा, बेबी डॉल और डॉगी जैसे आकर्षक टेडी वियर बना रही हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा वह भगवान की ऊनी हैंडमेड पोशाक, जूट वर्क, ज्वेलरी मेकिंग और घरों में पड़ी खाली बोतलों से सजावट का सामान भी तैयार करती हैं। जूट के कट्टों से मोबाइल पर्स, साइड बैग, टोकरी समेत कई उपयोगी और सजावटी वस्तुएं बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयार उत्पादों को शहर में लगने वाली प्रदर्शनियों में बेचकर महिलाएं अच्छी आमदनी भी प्राप्त कर रही हैं। क्षमा के साथ पूजा सैनी, प्रिया सैनी, लक्ष्मी भारद्वाज, दीक्षा अग्रवाल, सुमन, पारुल, रश्मि, अनुराधा और सौम्या सहित कई महिलाएं कार्य कर रही हैं। उनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और हुनर के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed