फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest of sanitation workers continues for the fourth day

Aligarh News: सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी

Sun, 11 Feb 2024 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Protest of sanitation workers continues for the fourth day
मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
चौथ दिन शनिवार को भी सफाई कर्मचारियों का 17 सूत्री मांगों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर धरना जारी रहा। ईओ एवं चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी की। शुक्रवार को एसडीएम रवेंद्र कुमार सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से वार्ता की लेकिन कर्मचारियों ने अधिकारियों की एक नहीं सुनी। कर्मचारियों के प्रदर्शन की वजह से बाजार में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन




कोरोना महामारी का भुगतान नहीं किया गया है कोरोना काल का भुगतान तत्काल जैसी 17 सूत्रीय मांगें थी। जिस पर एसडीएम ने नगर पंचायत प्रशासन व सफाई कर्मचारियों के मध्य सुलह समझौते का प्रयास किया था, लेकिन सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हुई। हड़ताल के कारण कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लग गए। लोगों को गंदगी के बीच से होकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन




नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय का कहना है कि नगर पंचायत में पैसे के अभाव के कारण सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की जा रही है। कुछ महीनों बाद सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी कर दी जाएंगी। प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार चौहान, कमल सिंह, प्रदीप कुमार वाल्मीकि, राजेश बेनीवाल, मनोज दिलेर, आलोक चौहान, कुलदीप चौहान, बंटी दिलेर, दिनेश चौहान, शारदा देवी, कुमारी गीता, मंजूदेवी, ताराचंद, हरीशंकर, आकाश एवं अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed