फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest of protests against NRC and CAA

एनआरसी व सीएए के विरोध में सपाइयों का धरना-प्रदर्शन

Thu, 19 Dec 2019 09:33 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 19 Dec 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Protest of protests against NRC and CAA
एनआरसी व सीएम के विरोध में सपाइयों का धरना-प्रदर्शन - फोटो : Rupesh
बुधवार की रात अनुमति निरस्त किए जाने के बावजूद समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। सपाई दो बार में अलग-अलग एकत्र हुए और तस्वीर महल पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने एक नारा खूब बुलंद किया.. जब जब मोदी डरता है.. पुलिस को आगे करता है..।
विज्ञापन



तकरीबन तीन घंटे तक सपाइयों का धरना प्रदर्शन हुआ। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। इधर, सपाइयों के धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट की किलेबंदी कर दी। यहां की सभी दुकानों को बंद करा दिया गया। शमशाद मार्केट, कलक्ट्रेट के सामने ठंडी सड़क, तस्वीर महल पर तीनों जगहों पर बैरीकेडिंग कर दी गई थी। इससे पुलिस और अधिकारियों के अलावा कोई भी कलक्ट्रेट तक नहीं पहुंच सका। 
विज्ञापन




सपा के तीन पूर्व विधायक जफर आलम, वीरेश यादव और ठा. राकेश सिंह कलक्ट्रेट तक नहीं जाने पर सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। विधायकों ने कहा कि किसी भी हाल में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध जारी रहेगा। पूर्व नगर विधायक जफर आलम ने कलक्ट्रेट जाने से रोकने पर खुद की गिरफ्तारी देने को कहा तो सीओ पंकज श्रीवास्तव ने अमन चैन बनाए रखने में मदद मांगी तो पूर्व विधायक सड़क पर ही बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व छर्रा विधायक ठा.राकेश सिंह ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी लागू करने में देश पर साढ़े 54 हजार करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। ये देश की अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ाएगा। पूर्व अतरौली विधायक वीरेश यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्च पर विफल है। इसलिए आम लोगों को इन गैरजरूरी कानूनों में उलझाया जा रहा है। 



विधायकों के साथ निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सैयद जावेद अजीज, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाकिर अंसारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता, जिला उपाध्यक्ष रहे मो. सगीर, लोधा ब्लाक प्रमुख गिरीश यादव, राजीव यादव, पंकज यादव, जस्सू शेरवानी, मुंतजिम किदवई, राजेश सैनी, उमेश श्रीवास्तव सहित अन्य सपाई मौजूद रहे। 


दो बार में आए सपाई
पहले सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व नगर विधायक जफर आलम और समर्थकों के साथ ज्ञापन देकर चले गए। इसके बाद सपा के तीन पूर्व विधायक आए और उन्होंने धरना दिया। सपा के नेता दो बार में आए और अलग-अलग ज्ञापन देकर चले गए। अशोक यादव ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में नागरिकता संशोधन कानून वापस लेने की मांग की। इसके अलावा महंगाई कम करने, अपराध रोकने, गन्ना मिल चालू करने, किसानों को बकाया भुगतान दिलाने सहित अन्य कई मांग शामिल हैं।



सपाइयों के घर पहुंची पुलिस
सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव राजेश सैनी के घर पुलिस सुबह पहुंची। धरना प्रदर्शन की जानकारी की। सब कुछ सामान्य होने, धरना प्रदर्शन की सामान्य जानकारी मिलने पर पुलिस वापस आ गई। इसके अलावा अज्जू इस्हाक, सैयद जावेद अजीज सहित अन्य नेताओं के घर पर भी पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed