फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest in police station regarding electricity problems

Aligarh News: विद्युत समस्याओं को लेकर कोतवाली में दिया धरना

Sat, 30 Nov 2024 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Protest in police station regarding electricity problems
कोतवाली परिसर में शुक्रवार को क्षेत्रीय किसानों ने विद्युत समस्याओं को लेकर पिसावा कोतवाली परिसर में धरना दिया। समस्याओं के समाधान की मांग करने लगे।
विज्ञापन

भाकियू तहसील अध्यक्ष वीरकरण सिंह फौजी व मंडल उपाध्यक्ष कुंवर मामा के साथ क्षेत्र के किसान शुक्रवार को कोतवाली पहुंच गए। किसानों का कहना था कि विद्युत कर्मी आए दिन चेकिंग के नाम पर घरों में घुस जाते हैं और सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को गांव डेटा खुर्द में जेई ने पहुंच एक महिला से छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया। मांग की है कि मुकदमा दर्ज कर जेई को जेल भेजा जाए। साथ ही कहा कि किसानों के घरेलू कनेक्शनों को एक किलो वाट किया जाए। चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो धरना जारी रखेंगे। इस मौके पर मनवीर सिंह राठी, जगवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, बल्देव सिंह, चरन सिंह, महावीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed