भुजपुरा टावर वाली सड़क स्थित सिराज नगर मुल्ला पाड़ा क्षेत्र में हो रहे जलभराव व पीने के पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को विरोध जताया। यहां कांग्रेस पूर्व महासचिव राजेश राज जीवन भी लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचे।
यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व महामंत्री राजेश राज जीवन ने कहा कि भाजपा सरकार में काम कहीं नहीं हो रहा है। शहर स्मार्ट सिटी में आ चुका है, लेकिन शहर में लोग जलभराव व पीने का शुद्ध पानी न मिलने से परेशान हैं। यहां उन्होंने कहा कि अगर 72 घंटों में समस्या का समाधान नहीं होता तो कांग्रेस नगर निगम के खिलाफ एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित करेगी। इस मौके पर शकील खां, सलीम भाई , शाहरुख खां, दानिश, अकरम, सुरेंद्र उपाध्याय, जगदीश शर्मा आदि मौजूद रहे।